प्रखण्ड बगहा-01 सभागार: गहमागहमी के बीच पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई संपन्न।
समिति की बैठक में पंचायती राज के कार्यों, सोलर लाइट,मनरेगा के लंबित भुगतान सहित अन्य विभिन्न योजनाओं का मुद्दा उठा।
बिहार डेस्क,बगहा।शनिवार को प्रखंड बगहा एक के सभागार भवन में प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।इस दौरान जनहित से जुड़ी पंचायती राज,मनरेगा,शिक्षा,समाज कल्याण अन्य योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पंचायत समिति की विभिन्न योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई।बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों ने पंचायती राज के कार्यों, मनरेगा के लंबित भुगतान, सोलर लाइट,जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पंचायत में हुए कार्यों से सम्बंधित कई प्रश्नों की झड़ी लगा दी।वही बीडीसी ओम शाही ने लगुनाहाँ पंचायत के वार्ड संख्या 07 के गुड्डू प्रसाद के घर के समीप लगे सोलर लाइट की शिकायत की जो लगने के बाद से अभी तक नहीं जल रहा है।वही इस मुद्दे की बात होने पर बगहा विधायक राम सिंह ने बताया कि संबंधित कर्मचारी इसकी जांच करेंगे और जो सोलर लाइट नहीं जल रहा है उसका प्रतिदिन का जुर्माना ₹10 है।आगे बीडीसी विनोद यादव ने क्षेत्र संख्या 35 के विकास का मुद्दा उठाया।कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा मनरेगा के द्वारा 2022-23 कार्य हों जाने और भुगतान नहीं होने का भी चर्चा किया। समिति की बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार से पंचायती समिति सदस्य खासा नाराज दिखे और पंचायत में हुए कार्यों की जानकारी पूछने लगे।जिस संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर विधायक राम सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए त्वरित समस्याओं का समाधान कराने का आवश्यक सख्त निर्देश दिए साथ ही विधायक राम सिंह ने विकसित भारत जी राम जी योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।अंत में विधायक राम सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही बीडीओ प्रदीप कुमार ने पंचायत के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिया।बैठक के अंत में जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचे, इसके लिए समन्वय और जवाबदेही जरूरी है।इसके अलावा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर भी सवाल उठे और उनके खिलाफ स्पष्टीकरण की मांग की गई।इस बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि पारस बैठा,उपप्रमुख सर्वजीत पटेल,प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुरन शर्मा,कृषि पदाधिकारी अभय कुमार मिश्रा,सीडीपीओ प्रशांत कुमार झा,पीओ आलोक कुमार रंजन,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी वाई बिजेंदर,बीडीसी जयप्रकाश यादव,सुरेश पासवान,जयवर्धन मिश्रा,अशोक शाह,मुखिया रुद्रसेन साह उर्फ दरोगा साह,झुनझुन जयसवाल,आवास सहायक नितेश कुमार,स्वच्छता पर्यवेक्षक रिपु तिवारी,चंदन कुमार,जीविका एरिया कॉर्डिनेटर ममता कुमारी आदि जनप्रतिनिधि व कर्मी उपस्थित थे।





























