11 वर्षों से फरार ₹50,000 का इनामिया गैंगस्टर हरियाणा से गिरफ्तार, चकेरी पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई?

ड़ी खबर | कानपुर नगर
11 वर्षों से फरार ₹50,000 का इनामिया गैंगस्टर हरियाणा से गिरफ्तार, चकेरी पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई?

सूर्या न्यूज़ 24 | कानपुर नगर से नफ़ीस खान की रिपोर्ट
कमिश्नरेट कानपुर नगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चकेरी पुलिस और पूर्वी ज़ोन सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11 वर्षों से फरार ₹50,000 के इनामिया गैंगस्टर अवधेश सिंह को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त थाना चकेरी में दर्ज मु0अ0सं0 1055/2015 के तहत गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।
सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर हरियाणा पुलिस के सहयोग से 16 जुलाई 2026 को गुरुग्राम के सेक्टर-74 स्थित कॉर्पोरेट ग्रीन्स से उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त पिछले 11 वर्षों से हरियाणा में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त को थाना चकेरी लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कमिश्नरेट पुलिस ने इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता बताया है।


