Best News StoryCrimekanpur nagarक्राइमटॉप न्यूज़समस्याहत्या

24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद?

कानपुर नगर के थाना बाबूपुरवा क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अरुण गुप्ता उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ी खबर | कानपुर नगर

24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद?

 

सूर्या न्यूज़ 24 | कानपुर नगर से नफ़ीस खान की रिपोर्ट

 

कानपुर नगर के थाना बाबूपुरवा क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अरुण गुप्ता उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10:00 बजे सूचना मिली कि टीपी नगर स्थित रेलवे कॉलोनी के पास रेलवे यार्ड में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना बाबूपुरवा पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अरुण गुप्ता ने साहिल के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी अरुण गुप्ता उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है।
मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना बाबूपुरवा में हत्या की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!