biharCrimeE-PaperFIRMobile PhonesNew LookPolice Good Workक्राइमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

नौरंगिया थाना अंतर्गत मदनपुर जंगल से चोरी हुए ई-रिक्शा मामले का खुलासा, दो ई-रिक्शा बरामद; चार गिरफ्तार।

नौरंगिया थाना अंतर्गत मदनपुर जंगल से चोरी हुए ई-रिक्शा मामले का खुलासा, दो ई-रिक्शा बरामद; चार गिरफ्तार।

 

बिहार डेस्क,बगहा। नौरंगिया थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले का उद्भेदन करते हुए दो चोरी के ई-रिक्शा बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी में दो ई-रिक्शा, एक मोबाइल फोन एवं एक नंबर प्लेट शामिल है।Mपुलिस अधीक्षक,बगहा राजेश कुमार ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत 9 जुलाई 2026 को करीब पांच बजे नौरंगिया थाना क्षेत्र के मदनपुर जंगल में ई-रिक्शा चालक को तीन अज्ञात व्यक्तियों ने भाड़े पर ले जाने के बहाने अपने झांसे में लिया और ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए थे। घटना को लेकर ई-रिक्शा चालक के आवेदन के आधार पर नौरंगिया थाना कांड संख्या 71/26 दर्ज किया गया था।एसपी ने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए उनके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा निहार भूषण के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर मामले की जांच करते हुए घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान की। जांच के क्रम में चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद करने के साथ ही एक अन्य चोरी का ई-रिक्शा भी बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए वाहनों की खरीद-बिक्री में संलिप्त चार अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नितेश कुमार साह, पिता-अशोक साह, ग्राम-निनवलिया, थाना-मुफस्सिल, जिला-बेतिया; जितेंद्र कुमार, पिता-सूरत साह, ग्राम-छोटा सेमरा, थाना-मझौलिया, जिला-बेतिया; सुजीत कुमार, पिता-राजेंद्र साह, ग्राम-लईया टोला, थाना-मुफस्सिल, जिला-बेतिया तथा सुरेंद्र प्रसाद साह, पिता-बाबूलाल साह, ग्राम-निनवलिया, थाना-मुफस्सिल, जिला-बेतिया के रूप में हुई है।वही छापेमारी दल में नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रौशन, पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार, पुलिस निरीक्षक मो. लाडले, मुफस्सिल थाना बेतिया सहित अन्य सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों एवं पूर्व की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!