
जहरीला कचड़ानुमा गीला व जहरीला तालाब में डालने से मछलियों कि मौत
रिपोर्ट हबीब अल्वी

आसीवन : उन्नाव।कस्बा आसीवन के मोहल्ला तरफ पश्चिम में मत्स्य पालन के तालाब में आर्थिक नुकसान पहुचाने की नियत से दबंगों ने जहरीली सिल्ट डालने से लगभग 11 लाख रुपए की मछलियो की मौत हो गई है।
पीड़ित तालाब मालिक ने डी एम ,एस डी एम सहित उच्च अधिकारियों को लिखित तहरीर देकर पशु हत्या व जानबूझ कर आर्थिक मानसिक हनी पहुचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई की मांग की है।
उक्त तालाब से प्रदेश के कोने-कोने के बडे़ शहरों में मत्स्य सप्लाई की जाती है। उन्नाव का
आसीवन थाना क्षेत्र गाँव आसीवन तरफ पश्चिम निवासी सैफ रहमान सफ़वी पुत्र मुतीउर्रहमान सफ़वी ने दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके निजी तालाब गाटा संख्या 1214 में बीते 25 वर्षो से मत्स्य पालन का कार्य करता चला आ रहा हूँ।
वर्ष 2022-23 मे प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत मेरी पत्नी सल्तनत फतिमा को हैचरी निर्माण का सरकार द्वारा लाभ भी प्राप्त हुआ। जिसके चलते पीछले 4 वर्षों से हैचरी का कार्य चल रहा है। इसी तालाब में पालन के साथ-साथ मछली का ब्रूडर भी इकट्ठा रहता है।
पीछले कुछ दिनो से थाना आसीवन क्षेत्र गाँव मुजफ्फरपुर सर्रा निवासी दिलीप सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह द्वारा दुर्भावनापूर्ण तरीके से मेरे निजी तालाब में लगातार गीला जहरीला कचरा गन्दगी ओर जहरीला अपशिष्ट से फेका जा रहा है। कई बार मना करने और विरोध दर्ज कराने के बावजूद आरोपी ने अपनी दबंगई शोरे पुश्ती मनमानी जारी रखी ओर मुझे अपशब्द कहे।
इस अवैध कृत के कारण तालाब का पानी पूरी तरह जहीरला हो चुका है और मेरी लगभग 80 से 90 कुंटल सभी मछलिया तड़प तड़प कर मर गई है।
जिससे लगभग 11 लाख की आर्थिक क्षति पहुचाने के अलावा लाखो पशु ( मछली) को मौत के घाट उतार देने का बड़ा घिनौना कृत्य किया है ।
पीड़ित ने जल प्रदूषण निवारण सहित संबंधित आरोपो के तहत रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्यवाई व हुआ नुकसान कि भरपाई दिलाऐ जाने की मांग की ।
तालाब मालिक के अलावा क्षेत्र वासीयों में भी बहुत ज्यादा क्रोध देखने को मिला है । वसीम अहमद, चंदा मिस्त्री, रामनाथ, सुरेश, संदीप, कामता , अमित, जुनैद, अनीस उद्दीन दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि दिलीप सिंह ने तालाब के पड़ोस में दिलीप ने प्लाट खरीद भरान कूड़ानुमा केमिकल गील व जहरीला से कराया जो जहरीली थी । उसकी गंध ने तालाब को नुकसान पहुचाने के अलावा क्षेत्र वासियो का जीना दुश्वार कर रक्खा है ।और अब कोई भी जानवर भी पानी नही पी रहा है। थाना आसीवन
एस ओ प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है दोषी पाऐ जाने पर विधिक कार्यावाही कि जायेगी ।


