बिग ब्रेकिंग,भैरोगंज में उपमुखिया और वार्ड सदस्य पर गोलीबारी से मचा हड़कंप।
बिग ब्रेकिंग,भैरोगंज में उपमुखिया और वार्ड सदस्य पर गोलीबारी से मचा हड़कंप।
भैरोगंज पंचायत में गोलीबारी, उप मुखिया समेत वार्ड सदस्य घायल, ईलाज जारी।
बगहा/भैरोगंज। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र के भैरोगंज पंचायत में बुधवार की शाम गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। घटना में पंचायत के उप मुखिया अशोक दास और एक वार्ड सदस्य के पति राधेश्याम राम के गोली लगने की सूचना है। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही भैरोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ-साथ घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की। गोलीबारी के बाद पंचायत क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।इधर, घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ निहार भूषण बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि उप मुखिया अशोक दास और एक वार्ड सदस्य राधेश्याम राम को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया है।एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। गोलीबारी के कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद पंचायत क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।


