Best News StoryCrimekanpur nagarक्राइमटॉप न्यूज़समस्या

6 वर्ष से फरार ₹25 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार

*कानपुर नगर से बड़ी खबर*

*6 वर्ष से फरार ₹25 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार?*

सूर्या न्यूज 24 | कानपुर नगर
रिपोर्ट: नफीस खान

कानपुर पुलिस ने वर्ष 2020 से फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी फर्जी जमानत प्रकरण में वांछित था। इस संबंध में गैंगस्टर कोर्ट के बाबू की तहरीर पर थाना कोतवाली में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी फर्जी जमानत दस्तावेज तैयार कर न्यायालय को गुमराह करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ था। आरोपी के विरुद्ध कानपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लगभग तीन दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों तथा फर्जी जमानत नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इन सूचनाओं के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट: अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) श्रीमती शिवा सिंह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!