Best News StoryCrimeJhansiक़ानूनी जानकारीक्राइमचोरीझमाझम ख़बरटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़समस्या

झाँसी रेल सुरक्षा बल (RPF) ने रेलवे की संपत्ति चुराने वाले 4 शातिर चोरों को चोरी की हुई रेल संपत्ति समेत किया गिरफ़्तार-*

*

 

झाँसी रेल सुरक्षा बल (RPF) ने रेलवे की संपत्ति चुराने वाले 4 शातिर चोरों को चोरी की हुई रेल संपत्ति समेत किया गिरफ़्तार-*

(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,झाँसी,उ०प्र०)

झाँसी रेल सुरक्षा बल पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी द्वारा पूर्व में पंजीकृत मुकदमा (अपराध संख्या-23/2026 अंतर्गत धारा-3 RP (UP) Act) के संबंध में कार्रवाई करते हुए चोरी की रेल संपत्ति की बरामदगी की गई….
RPF टीम ने कार्यवाही के दौरान रेल इंजन की ट्रैक्शन मोटर केबल के 7 टुकड़े (जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 4,750 रूपये है) बरामद किए हैं।उक्त प्रकरण में 2 आरोपियों और 2 रिसीवरों सहित कुल 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बरामद रेल संपत्ति को पूर्व में पंजीकृत मामले से संबद्ध किया गया….
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
(1)-अखिलेश अहिरवार
(2)-सोहन कुशवाहा
गिरफ्तार रिसीवरों के नाम-
(3)-मोहम्मद साकिब
(4)-मोहम्मद साद उर्फ सद्द
इस प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जाँच जारी है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है….
कार्यवाही करने वाली R.P.F टीम-
(1)-SI-अंकित कुमार
(2)-SI-जितेंद्र सिंह यादव
(3)-HC-चंदन सिंह
(4)-HC-उपेन्द्र यादव
(5)-सिपाही-संतोष कुमार
रेल सुरक्षा बल द्वारा रेल संपत्ति की चोरी एवं उसकी अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!