शारदीय नवरात्रि के सप्तमी के अवसर पर मदनपुर माई के दरबार में पहुंचे वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
शारदीय नवरात्रि के सप्तमी के अवसर पर मदनपुर माई के दरबार में पहुंचे वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
मदनपुर माई स्थान पर पूजा समितियों, दुकानदारों और ग्रामीणों से किया संवाद, श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर व्यवस्थाओं की ली जानकारी।
बिहार डेस्क,बगहा। शारदीय नवरात्रि की सप्तमी के अवसर पर वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा मदनपुर स्थित प्रसिद्ध मदनपुर देवी माई मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।मदनपुर माई स्थान पर पहुंचने के बाद विधायक ने स्थानीय पूजा समितियों के सदस्यों, दुकानदारों और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने पूजा आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों से आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया, ताकि माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।मदनपुर देवी माई मंदिर की क्षेत्र में विशेष धार्मिक मान्यता है। शारदीय नवरात्रि के सप्तमी से लेकर दशमी तक यहां दूर-दराज के क्षेत्रों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने स्थानीय पूजा समितियों से आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और लोगों की सुविधा का ध्यान रखने को कहा। उन्होंने आयोजन से जुड़े लोगों के साथ संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की, ताकि नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने माता रानी से वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। उन्होंने पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए दुर्गा पूजा को श्रद्धा, भक्ति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया।मौके पर विधायक प्रतिनिधि शत्रुध्न पटेल सहित समर्थक और स्थानीय ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।




