Police Good WorkRecipesReviewsक़ानूनी जानकारीझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

पुलिस अधीक्षक,बगहा ने सुनी कई परिवादियों की शिकायत, संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

पुलिस अधीक्षक,बगहा ने सुनी कई परिवादियों की शिकायत, संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

बिहार डेस्क/बगहा।पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई के दौरान परिवादियों की कई शिकायतों को सुनी तथा निस्तारण हेतु संबंधित थानाध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बगहा पुलिस आपकी सेवा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने जनता दरबार में बगहा पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आये परिवादियों की समस्या एवं शिकायतों से रुबरु होतें हुए त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया। एसपी ने कहा कि थानाध्यक्ष परिवादियों की समस्या को त्वरित निस्तारण करें, अन्यथा वैसे पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तय है। एसपी ने कहा कि परिवादियों की समस्या के समाधान में लापरवाही व शिथिलता बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों की खैर नहीं होगी, वैसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तय है।उन्होंने कहा कि लंबित कांडों से लेकर किसी भी अनुसंधान में पुलिस पदाधिकारियों की लापरवाही व शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। एसपी ने परिवादियों से कहा कि पुलिस आपकी मित्र हैं, किसी भी प्रकार की समस्या बेहिचक बतावें। आपकी समस्या का समाधान त्वरित की जायेगी। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज के द्वारा नियमित परिवादियों की समस्या सुनी जाती है। तथा समस्या या शिकायतों की समाधान शीघ्रता शीघ्र कराई जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!