Best News StoryCrimeSports
Trending

मां चंन्दिका देवी हथिनासा के विराट दंगल में शोभित कानपुर झीझक व सारिक हरिद्वार को बराबर पर छुड़ाया गया।

 

मां चंन्दिका देवी हथिनासा के विराट दंगल में शोभित कानपुर झीझक व सारिक हरिद्वार को बराबर पर छुड़ाया गया।

रिपोर्ट -राजेन्द्र कुमार।

सरेनी -रायबरेली सरेनी स्थिति मां चंन्दिका हथिनासा में विराट दंगल का आयोजन किया गया। येह दंगल क्षेत्र का काफी पुराना दंगल है। काफी समय से लगातार लगता चला आ रहा है। दंगल में कानपुर, लखनऊ,हरियाणा, हरिद्वार , दिल्ली,पंजाब, हथिनासा, पल्टी खेड़ा, झबरा आदि ग्रामीण क्षेत्र के पहलवानों ने भारी संख्या में आकर हिस्सा लिया।

दंगल में मुख्य अतिथि श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह पूर्व विधायक भाजपा सरेनी ने सारिक हरिद्वार व संजीव कानपुर का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। जिसमें सारिका हरिद्वार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटकनी देकर विजई हुए। जिन्हें नगद एक्कीश सौ रुपए व साल पहनाकर सम्मानित किया गया।

दंगल में फाइनल कुश्ती सारिक हरिद्वार व शोभित कानपुर झीझक को विजय कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सरेनी त्रितीय ने हाथ मिलाकर कुश्ती प्रराम्भ कराईं। दोनों पहलवानों ने अपने अपने दांव पेच दिखाएं , दोनों में कांटे का मुकाबला चला, दोनों पहलवान दंगल का आकर्षण बने रहे, करीब 10 मिनट तक चले मुकाबले के बाद दोनों को निर्णायक सतेन्द्र कुमार सिंह, तथा जयशंकर सिंह ने बराबर पर छुड़ाया। जिन्हें दंगल आयोजक मनोज कुमार सिंह प्रधान हथिनासा प्रधान संघ अध्यक्ष ने नगद पच्चीस -पच्चीस सौ रुपए व साल पहनाकर सम्मानित किया।
जिसका संचालन का कार्य पुरुषोत्तम सिंह ने किया।
दंगल में सभी पहलवान विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिस मौके पर धीरेन्द्र बहादुर सिंह पूर्व विधायक सरेनी,रामू सिंह मंडल अध्यक्ष सरेनी,सतपाल सिंह, विजय कुमार सिंह उर्फ सोनू, कमलेश कुमार सिंह, राजेन्द्र कुमार, लक्ष्मण सिंह, हरिशंकर सिंह,अमरेन्द्र सिंह, बैजनाथ सिंह, राममोहन सिंह, उदयराज सिंह,रामकक्रपाल सिंह,देश राज, सन्तोष बी डी सी समेत तमाम गणमान्य लोगों की मौजूदगी में करीब साढ़े सात बजे तक दंगल आयोजित हुआ। जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!