अतिक्रमण की जांच और हटाने पहुंचे बगहा- 02 अंचलाधिकारी पर ग्रामीण ने किया हमला,मारपीट एवं सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने मामले में एक गिरफ्तार।
अतिक्रमण की जांच और हटाने पहुंचे बगहा- 02 अंचलाधिकारी पर ग्रामीण ने किया हमला,मारपीट एवं सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने मामले में एक गिरफ्तार।
भास्कर दिवाकर।बिहार डेस्क/बगहा।मंगलवार को प्रखंड सह अंचल बगहा दो अंतर्गत ग्राम पंचायत राज नरवल बरवल के मौजा बरवल में जमीन विवाद की जांच और अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचे अंचलाधिकारी रवि प्रकाश चौधरी पर बरवल गांव वार्ड संख्या 08 में ग्रामीण लालबाबू गोंड ने हमला कर दिया। धक्का-मुक्की और झड़प में सीओ घायल हो गए।सूचना प्राप्त होते ही पटखौली थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर तहकीकात शुरू कर दी है।घायल अंचलाधिकारी रवि प्रकाश चौधरी को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. राजीव कुमार ने उनका इलाज किया। डॉक्टर ने बताया कि सीओ की आंख और हाथ में चोट आई है तथा आंख से पानी गिरने और ब्लीडिंग की शिकायत रही।अंचलाधिकारी रवि प्रकाश चौधरी ने बताया कि मंगलवार को लगभग 2 बजे अपराह्न में बगहा-02 अंचल अन्तर्गत ग्राम पंचायत राज नरवल बरवल के मौजा बरवल में बगहा एसडीएम के द्वारा दूरभाष पर दिये गये मौखिक आदेश के अनुपालन में राजकीय उच्च विद्यालय बरवल में हो रहे अतिक्रमण की जाँच हेतु स्थल पर पहुंचा। स्थल जाँच के क्रम में लालबाबू गोंड,बरवल वार्ड-08 द्वारा उत्तेजित होकर हिसंक एवं अनुशासहीन रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न किया गया। उक्त व्यक्ति अपराधिक एवं उदण्ड किस्म के है। जिस पर अतीत में भी आर्म्स एक्ट अन्य अपराध के के तहत मुकदमा दर्ज है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में थानाध्यक्ष पटखौली को दूरभाष पर सूचित किया तथा मैं अपने उपचार हेतु अनुण्डलीय अस्पताल बगहा को चला गया। सीओ ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न करने एवं प्रशासन के साथ उदण्ड, हिसंक व्यवहार करने एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) उपर्युक्त धारा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का कहा हैं।वही इस घटना से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।




