Best News StoryE-PaperFestivelMake it ModernNew LookReviewsSub divisional officeTravelगंडक नदीटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़विभागीय
Trending

बगहा एसडीएम एवं एसडीपीओ ने नगर परिषद बगहा के सभी घाटों का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

बगहा एसडीएम एवं एसडीपीओ ने नगर परिषद बगहा के सभी घाटों का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

 

बगहा नगर के सभी छठ घाटों पर सुरक्षा और पर्याप्त रोशनी का प्रबंध करने का दिया आवश्यक निर्देश।

बिहार डेस्क,बगहा।बगहा नगर परिषद के सभी छठ घाटों का अनुमंडल पदाधिकारी,बगहा गौरव कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा कुमार देवेंद्र के द्वारानिरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी बगहा एक एवं दो नर्मदा श्रीवास्तव,वसीम अकरम अन्य आला- अधिकारी मौजूद थे।एसडीएम ने बगहा नगर परिषद के नरैनापुर घाट,कैलाशनगर घाट,काली घाट,गोला घाट,शास्त्रीनगर घाट,आनंदनगर घाट, गोडियापट्टी घाट,दीनदयाल नगर घाट सहित कई छठ घाटों का निरीक्षण कर आला- अधिकारियों को घाटों पर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया साथ ही छठ घाटों पर मूलभूत सुविधा प्रदान करने एवं संबंधित कार्यों के बारे जानकारी प्राप्त किया। एसडीएम ने निरीक्षण के क्रम में उपस्थित लोगों से घाटों की वस्तु स्थिति से भी अवगत हुए। वही बगहा नगर परिषद के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील छठ घाटों को चिन्हित किया गया।एसडीएम ने बताया कि छठ घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर से घाटों पर पानी की गहराई को बैरिकेडिंग करने,पानी मे उतरने के लिए नीचे ढलान की व्यवस्था तथा सभी घाटों पर नाव व स्थानीय तैराकों को तैनात करने को निर्देश दिया गया।इसके साथ ही सभी छठ घाटों पर पर्याप्त रूप से रोशनी की व्यवस्था,ब्लीचिंग का छिड़काव,सुरक्षा एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था,शौचालय की व्यवस्था,छठव्रतियों के लिए चेंजिंग रूम,चिकित्सा सुविधा के अलावा अधिक सहित अन्य व्यवस्था के लिए बगहा एक एवं दो क्षेत्रांतर्गत अंचलाधिकारी सहित नगर परिषद को निर्देशित किया। एसडीएम ने बगहा नगर के सभी घाटों की साफ-सफाई एवं आवागमन चुस्त-दुरुस्त करने का सख्त निर्देश दिया। एसडीएम गौरव कुमार ने कहा कि छठ महापर्व में किसी भी हालत में आचार संहिता का उल्लंघन न हो।इसका विशेष ध्यान देना हैं उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने कहा कि बगहा नगर के सभी छठ घाट पर छठव्रतियों को किसी तरह की असुविधा ना हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए सभी घाटों पर साफ सफाई, पर्याप्त संख्या में लाइट की व्यवस्था,गहराई वाले घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था एवम घाटों पर खतरे का निशान रेड फ्लैग की दिखाते हुए बैरिकेडिंग आदि करने की व्यवस्था का निर्देश दिया इसके साथ ही सभी छठ घाटों पर विधि व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ ही पर्याप्त पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिया।मौके पर पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह, बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार,राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!