CrimeShuklaganjUnnaoक्राइमटॉप न्यूज़समस्याहत्या

उन्नाव: शुक्लागंज के मराला चौराहे स्थित डामर प्लांट में फिर गाय की दर्दनाक मौत, गौ सेवा संस्था ने जताया आक्रोश

उन्नाव: शुक्लागंज के मराला चौराहे स्थित डामर प्लांट में फिर गाय की दर्दनाक मौत, गौ सेवा संस्था ने जताया आक्रोश

उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र स्थित मराला चौराहे पर बने डामर प्लांट से एक बार फिर बेहद दुखद और गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि प्लांट परिसर में खुले में पड़े गर्म डामर की चपेट में आने से एक और गौमाता की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसी प्रकार की यह दूसरी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों और गौ सेवा संस्था के पदाधिकारियों में भारी आक्रोश है।
गौ सेवा संस्था का कहना है कि यदि प्लांट परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम, घेराबंदी और उचित प्रबंधन किया गया होता, तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। संस्था का आरोप है कि प्लांट में न तो कोई प्रभावी बैरिकेडिंग है और न ही ऐसी व्यवस्था जिससे पशु अंदर जाने से रोके जा सकें।
घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवा संस्था के पदाधिकारी मौके पर पहुँच गए और उन्होंने संबंधित प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्लांट संचालकों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई, तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
गौ सेवा संस्था की ओर से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की जाती है कि वे तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर गौमाता के सम्मान और न्याय की इस लड़ाई में सहभागी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!