पुट्टू मिश्रा हत्याकांड मामले में फरार दो शूटरों ने बगहा कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
पुट्टू मिश्रा हत्याकांड मामले में फरार दो शूटरों ने बगहा कोर्ट में किया आत्मसमर्पण।
बिग अपडेट,बगहा। चर्चित संजीव उर्फ पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में फरार चल रहे दो शूटरों ने मंगलवार को व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अभियुक्त समीर खान और लारेब खान अपने अधिवक्ता के साथ एसडीजेएम कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत सरेंडर किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विदित हो कि बीते शनिवार को इसी मामले के एक अन्य आरोपित राजू खान ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। गौरतलब है कि 27 अप्रैल की शाम रामनगर में फुलकौल के पास बाइक सवार अपराधियों ने संजीव उर्फ पुट्ट मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी। मामले की जांच कर रही रामनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही दो मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था। घटना में शामिल तीन शूटरों को नामजद किया गया था, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिसिया दबाव के कारण एक एक कर सभी आरोपित न्यायालय शनिवार को इसी मामले के एक अन्य अभियुक्त राजू खान ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था बीते 27 अप्रैल की शाम फुलकौल के पास अपराधियों ने की थी संजीव की हत्या की शरण में पहुंचने लगे। पुलिस अधीक्षक निर्मला रागिनी कुमारी ने बताया कि पुलिस शुरू से ही आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय थी और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में राजू खान और छोटे खान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष दो आरोपितों ने अब न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। एसपी ने कहा कि सभी आरोपितों को जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का खुलासा हो सके। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।



