बेटी की तलाश में एक पिता कानपुर कमिश्नर से लगा रहा गुहार?*

*बड़ी खबर | कानपुर नगर*

*बेटी की तलाश में एक पिता कानपुर कमिश्नर से लगा रहा गुहार?*
सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर से रिपोर्ट: नफीस खान
कानपुर नगर के रावतपुर थाना क्षेत्र निवासी दिनेश राजपूत, पुत्र राम भरोसे राजपूत, निवासी मकान नंबर 135, राजीव नगर ने अपनी बेटी निशा राजपूत की तलाश को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़ित पिता का आरोप है कि 23 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे भदोही जनपद निवासी संतोष यादव, पुत्र सुरेंद्र यादव, उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद उन्होंने थाना रावतपुर में लिखित शिकायत दी, लेकिन उनके अनुसार 5 अप्रैल 2026 को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पीड़ित का यह भी आरोप है कि विवेचक ने उनकी बेटी की तलाश के लिए उन्हें निजी वाहन की व्यवस्था करने को कहा, जिस पर उनका लगभग 10 हजार रुपये खर्च हुआ। उनका कहना है कि जांच से जुड़े खर्च का बोझ पीड़ित पर नहीं डाला जाना चाहिए।
दिनेश राजपूत ने कानपुर पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाते हुए बेटी की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।
अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को न्याय तथा उनकी बेटी की सुरक्षित बरामदगी कब तक हो पाती है।

