Uncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़

कानपुर नगर से बड़ी खबर

कानपुर पुलिस ने ₹25,000 के इनामी अभियुक्त मयंक भारद्वाज को गिरफ्तार किया ?

कानपुर नगर से बड़ी खबर

कानपुर पुलिस ने ₹25,000 के इनामी अभियुक्त मयंक भारद्वाज को गिरफ्तार किया ?

सूर्या न्यूज़ 24/ कानपुर नगर से नफीस खान

फर्जी मार्कशीट एवं डिग्री बनाने वाले गिरोह के विरुद्ध चल रही पुलिस कार्रवाई में कानपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ₹25,000 के इनामी अभियुक्त मयंक भारद्वाज को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह एशियन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से एडमिशन काउंसलर के रूप में जुड़ा हुआ था। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त शैलेंद्र ओझा द्वारा उसके माध्यम से लगभग 105 अभ्यर्थियों का प्रवेश कराया गया था।
जांच के दौरान बरामद लगभग 280 मार्कशीट एवं प्रमाणपत्रों के संबंध में संबंधित विश्वविद्यालय ने उन्हें फर्जी बताया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की गहन जांच कर रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस के अनुसार, फर्जी शैक्षिक दस्तावेज तैयार करने और उनका उपयोग कराने वाले पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
बाइट: पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!