10+2 सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पटखौली के छात्राओं के बीच पहुंचे बगहा एसपी, कहा—मेहनत और अनुशासन से हासिल करें लक्ष्य।
10+2 सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पटखौली के छात्राओं के बीच पहुंचे बगहा एसपी, कहा—मेहनत और अनुशासन से हासिल करें लक्ष्य।
एसपी ने छात्राओं को स्वयं पढ़ाया और शिक्षा के महत्व को समझाते हुए नियमित अध्ययन के लिए किया प्रेरित।
बगहा। सोमवार को पुलिस अधीक्षक, बगहा राजेश कुमार ने अपने गोद लिए गए 10+2 सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पटखौली, बगहा दो का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, अनुशासन और भविष्य के लक्ष्य को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। एसपी ने छात्राओं को स्वयं पढ़ाया और शिक्षा के महत्व को समझाते हुए नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।उन्होंने छात्राओं से कहा कि समय का सदुपयोग करते हुए नियमित पढ़ाई करें और जीवन में निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करें। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए भी प्रेरित किया।एसपी राजेश कुमार ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करना समाज के प्रति हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यदि विद्यार्थियों को सही दिशा, बेहतर शिक्षा और समय पर उचित मार्गदर्शन मिले, तो वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।एसपी ने छात्राओं के साथ संवाद के दौरान उनकी पढ़ाई एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली और उन्हें लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।







