उप-मुखिया व वार्ड सदस्य के पति को गोली मारने के मामले में दो गिरफ्तार।
उप-मुखिया व वार्ड सदस्य के पति को गोली मारने के मामले में दो गिरफ्तार।
भैरोगंज थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन, अन्य आरोपितों की तलाश जारी
बगहा/भैरोगंज,बिहार। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र के कपरधीका गांव स्थित कुष्ठ सोसाइटी कॉलोनी के पास 2 सितंबर की शाम उप-मुखिया अशोक दास और वार्ड सदस्य के पति राधेश्याम राम को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भैरोगंज वार्ड संख्या-8 निवासी मुन्ना दास और संदीप यादव के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, बुधवार की शाम करीब छह बजे कपरधीका स्थित कुष्ठ सोसाइटी कॉलोनी के समीप मुन्ना दास, संदीप यादव और चार अज्ञात लोगों द्वारा उप-मुखिया अशोक दास, पिता स्व. चन्द्रिका दास, निवासी कपरधीका तथा वार्ड सदस्य के पति राधेश्याम राम, पिता रामेश्वर राम, निवासी लक्ष्मीपुर को गोली मार दी गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट, डायल-112 की टीम एवं पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। राधेश्याम राम के फर्दबयान के आधार पर भैरोगंज थाना कांड संख्या 135/26 दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा निहार भूषण के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुन्ना दास और संदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ बगहा एवं भैरोगंज थानाध्यक्ष को कांड में शामिल अन्य अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक अंचल, बगहा, भैरोगंज थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक राजकुमार प्रसाद, बलराम कुमार, सुनीता देवी और नवजीवन पासवान के अलावा जिला आसूचना इकाई, बगहा तथा भैरोगंज थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।



