Best News Storykanpur nagarटॉप न्यूज़देश दुनियाप्रशिक्षण

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने दक्षिण जोन में अवैध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापक अभियान चलाया।


*कानपुर नगर से बड़ी खबर*

*कानपुर पुलिस का एक्शन?*

सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर से नफीस खान की स्पेशल रिपोर्ट

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने दक्षिण जोन में अवैध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापक अभियान चलाया।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के निर्देश पर दक्षिण जोन के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। थाना नौबस्ता क्षेत्र में विराट नगर चौकी के अंतर्गत अंजनी स्प्रिट्स वाइन एंड बियर शॉप, गोवर्धनपुरवा कंपोजिट शॉप समेत देशी, विदेशी और बीयर की दुकानों का निरीक्षण किया गया। दुकानों के आसपास शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई और संचालकों को परिसर व आसपास शराब सेवन नहीं होने देने के सख्त निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी और भंडारण पर रोक लगाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त बढ़ाकर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने व्यापारियों और आम जनता से भी अपील की कि किसी भी अवैध गतिविधि या नशे के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!