बगहा में धूमधाम से मनी संविधान निर्माता डॉo भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती, प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण।
देश में न्याय और समानता पर आधारित समतामूलक समाज के निर्माण हेतु डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का योगदान अतुलनीय।
बगहा में धूमधाम से मनी संविधान निर्माता डॉo भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती, प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण
।
बिहार डेस्क,बगहा।मंगलवार को भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर बगहा अनुमंडल कार्यालय के समीप अवस्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित उपस्थित गणमान्जन के संयुक्त दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।ततपश्चात पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश राम, वाल्मीकिनगर विधायक प्रतिनिधि सोनू कुमार, जीतेन्द्र भारती, शिक्षक तीरेन्द्र राम, शैलेश पासवान, सुनिल कुमार, नन्दकिशोर प्रसाद, क्यूम अंसारी, पूर्णेन्दू सत्यार्थी, नंदेश पाण्डेय आदि उपस्थित लोगों ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर की आदकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन, अम्बेडकर प्रेमी आदि भारी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम के आयोजन मंडल द्वारा आगंतुक अतिथियों, गणमान्यों को अंगवस्त्र, मोमेंटो आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं उक्त अवसर पर शिक्षक शैलेश पासवान,तीरेन्द्र राम व सुनिल कुमार आदि शिक्षकों को भी मुख्य व विशिष्ट अतिथि द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।उपस्थित लोगों ने देश में न्याय व समानता पर आधारित समतामूलक समाज के निर्माण व भारतीय संविधान के रुप में उनकी अतुलनीय योगदान को स्मरण कर कृतज्ञता व्यक्त किया।पूर्व एमएलसी राजेश राम,वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के पुत्र सह प्रतिनिधि सोनू कुमार ने कहा कि बाबा साहब का संदेश शिक्षित, जागरूक व प्रगतशील समाज के लिए आवश्यक है। हमें उन सिद्धांतो का अनुपालन करना चाहिए।बगहा व्यवहार न्यायालय के अपर लोक अभियोक जीतेन्द्र भारती, रमाशंकर दुबे, अनिल कुशवाहा, अधिवक्ता कामरान अजीज, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बगहा -2 नन्दकिशोर प्रसाद,क्यूम अंसारी, पूर्णेन्दू सत्यार्थी, नंदेश पाण्डेय, प्रमोद बैठा, सुनिल कुमार, शैलेश पासवान, तीरेन्द्र राम आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा कहा कि शिक्षा से हीं व्यक्ति व समाज का विकास सम्भव है।वहीं रामपुर चेकनाका और कैलाश नगर से हजारों महिला पुरुष अम्बेडकर प्रेमियों ने शांतिपूर्ण ढंग से माल्यार्पण किया।मौके पर मुखिया उपेंद्र दीक्षित,सीमा देवी,पूर्व मुखिया रामदरस राम,नन्दकिशोर राम, उमेश राम,भज्जु राम, जीतेन्द्र राम, विद्यासागर राम, प्रेमनारायण मिश्र रोहित राम,प्रमोद राम आदि उपस्थित रहे।


