तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई में बगहा और चौतरवा क्षेत्र से चार आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल,तीन मैगजीन व 20 कारतूस बरामद।
नाचरम थाना कांड के अनुसंधान में बगहा पहुंची थी तेलंगाना पुलिस, तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई।

तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई में बगहा और चौतरवा क्षेत्र से चार आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल,तीन मैगजीन व 20 कारतूस बरामद।
नाचरम थाना कांड के अनुसंधान में बगहा पहुंची थी तेलंगाना पुलिस, तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई।
बिग न्यूज,बगहा। तेलंगाना के नाचरम थाना कांड संख्या 437/26 के अनुसंधान एवं उद्भेदन के सिलसिले में 2 सितंबर को नाचरम पुलिस की टीम बगहा पहुंची। तेलंगाना पुलिस के पुलिस इंस्पेक्टर के बगहा पहुंचने के बाद पुलिस अधीक्षक,बगहा राजेश कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,बगहा निहार भूषण के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में बगहा एवं चौतरवा थानाध्यक्ष तथा जिला आसूचना इकाई (डीआईयू), बगहा के अधिकारी व जवान शामिल थे।विशेष टीम ने छापेमारी कर नाचरम थाना कांड से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार, पिता शैलेन्द्र पटेल, निवासी नवकाटोला बड़गांव, थाना बगहा; संदीप महाजन,पिता मनोज कुमार; संदीप कुमार, पिता हरिचन्द्र; तथा शशि कुमार,पिता हरेन्द्र पटेल,थाना चौतरवा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 7.65 एमएम की एक पिस्टल, तीन मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हथियार एवं कारतूस की बरामदगी के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।गिरफ्तार चार आरोपियों में आशीष कुमार को छोड़कर शेष तीन आरोपियों को तेलंगाना पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। तीनों आरोपियों को नाचरम थाना कांड संख्या 437/26 के अनुसंधान के सिलसिले में तेलंगाना ले जाया गया।छापेमारी टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा ने किया। टीम में चौतरवा थानाध्यक्ष, बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सृष्टि कुमारी, जिला आसूचना इकाई, बगहा के अधिकारी तथा चौतरवा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।


