झाँसी जिले के ‘विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति’ की बैठक में ADM द्वारा सख़्त कार्यवाही के आदेश जारी-

झाँसी जिले के ‘विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति’ की बैठक में ADM द्वारा सख़्त कार्यवाही के आदेश जारी-

(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,झाँसी,उ०प्र०)
झाँसी जिले के कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन-शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में ‘जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति’ की बैठक का हुआ आयोजन,जिसमें अपर जिलाधिकारी ने बैठक अंतर्गत समीक्षा के दौरान कड़े तेवर दिखाते हुए प्रधानाचार्यों एवं स्कूल प्रबंधकों को उनके कर्त्तव्यों का बोध कराया और कहा कि प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा एवं जीवन महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा स्कूली वाहनों से संबंधित निर्दिष्ट मानकों का सख्ती से अनुपालन किया जाए।उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूली वाहन चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन भी किया जाना सुनिश्चित किया जाए….
ए०डी०एम० (प्रशासन) ने जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में उपस्थित प्रधानाचार्य/व्यवस्थापक एंव अध्यापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अनफिट वाहन किसी भी दशा में सड़क पर नहीं चलेंगे।उन्होंने सेंट माइकल स्कूल,महाचरण स्मारक महाविद्यालय,आलोक नायक विद्यालय,कर्मा एकेडेमिक पब्लिक स्कूल,सेंट जॉन पॉल स्कूल,मारुति नंदन विद्यानिकेतन,पण्डित दीनदयाल उपाध्याय शिक्षण संस्थान,कर्मा एकेडमिक पब्लिक स्कूल,श्री गुरुदेव पब्लिक स्कूल,सेंट उमर पब्लिक स्कूल,श्री रामराजा इंटर कॉलेज,श्रीराम धाम महाविद्यालय,वीरांगना लक्ष्मीबाई प्राइवेट आई.टी.आई. आदि विद्यालयों का नाम लेते हुए बताया कि सभी के यहां संचालित वाहनों की फिटनेस एक्सपायर हो गई है। तत्काल वाहनों का फिटनेस कराना सुनिश्चित करें अन्यथा एफ़.आई.आर. दर्ज कर परमिट निरस्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी….
विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी ने अब तक सभी स्कूल/कॉलेजों में बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों और वाहन चालकों की जानकारी उपलब्ध न कराएं जाने पर नाराजगी व्यक्त की और 03 दिन में समस्त सूचनाएं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध करने के निर्देश दिए….
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने ए०आर०टी०ओ० को निर्देशित किया की समस्त विद्यालयों के स्कूली वाहनों की जांचोपरांत 09 स्कूली वाहन,जिनकी फिटनेस समाप्त हो गई है,उन्हें संबंधित थाने में बंद करा दिया गया है।इसके अतिरिक्त 14 स्कूली वाहन जिनका पंजीयन निरस्त कर दिया गया है किसी भी दशा में सड़क पर न चले।इसे कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए,उन्होंने ऐसे वाहनों को सीज़ करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्कूली वाहनों के प्राइवेट ड्राइवरों का वेरिफिकेशन एंव उनकी चिकित्सीय जांच भी कराना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए….
जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में ए०आर०टी०ओ०-हेमचंद्र गौतम ने बताया कि जनपद में कुल 2402 स्कूल,इसमें मदरसे भी शामिल और संचालित हो रहे स्कूली वाहनों की जांच में 511 है,जिसमें 14 का पंजीयन निलंबित,15 वाहनों की फिटनेस वैध नहीं थी,सभी को नोटिस दिया जा चुका है।तत्काल फिटनेस कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की दशा में एफआईआर दर्ज कर वाहन का पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी….
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक-रती वर्मा को निर्देशित किया कि स्कूल में ट्रैफिक प्रोग्राम संचालित हो,जिसमें बच्चों को यातायात की जानकारी देते कैसे सड़क पर सुरक्षित चला जाता है की जानकारी दी जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि कितने बच्चे स्कूल में हेलमेट लगाकर आते हैं,स्कूल प्रबंधन से उक्त जानकारी लेना सुनिश्चित करें….
इस अवसर पर सी०ओ० (ट्रैफिक)-सुश्री प्रीति सिंह और ए०आर०टी०ओ०- हेमचंद गौतम तथा डी०आइ०ओ०एस०-रती वर्मा,रविंद्र पांडेय आर.एल.पी.एस.,ए०आर०टी०ओ०-एस के अग्रवाल,ए०आर०टी०ओ०-सुजीत सिंह एवं अपर नगर आयुक्त-रोली गुप्ता तथा मिलन गुप्ता,प्रधानाचार्य-उस्मान खान सहित विभिन्न स्कूलों से आये स्कूल प्रबंधक/प्रधानाचार्य व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।