बाढ़ की त्रासदी में ग्रामीणों के साथ खड़े हुए विधायक पंकज गुप्ता
अतरी-सथरा में 550 परिवारों को राहत किट वितरित, मेडिकल व पशु चिकित्सा कैंप की व्यवस्था


बाढ़ की त्रासदी में ग्रामीणों के साथ खड़े हुए विधायक पंकज गुप्ता
अतरी-सथरा में 550 परिवारों को राहत किट वितरित, मेडिकल व पशु चिकित्सा कैंप की व्यवस्था
रिपोर्ट—दिनेश आर्या, ब्यूरो
सूर्या न्यूज़-24
उन्नाव। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के बाढ़ प्रभावित ग्राम अतरी एवं सथरा में आयोजित राहत किट वितरण कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित 550 परिवारों को राहत किट वितरित कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा रहना प्राथमिकता है। ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कैंप तथा पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सा कैंप की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर आवागमन के लिए नाव की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि राहत किट वितरण के बाद भी यदि किसी परिवार को अतिरिक्त राहत सामग्री की जरूरत होती है तो उसे उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक ने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए अतरी से भदेवना मार्ग के निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि मार्ग बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बाढ़ के दौरान संपर्क व्यवस्था भी बेहतर होगी।


