Best News StorybiharE-PaperMake it ModernMobile PhonesNew LookTravelकृषिटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़विभागीयसरकारी योजनायें
Trending

प्रखंड बगहा दो सभागार भवन: बीस सूत्री की बैठक में अंचल,बिजली,आपूर्ति, कृषि और स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे उठे।

प्रखंड बगहा दो सभागार भवन: बीस सूत्री की बैठक में अंचल,बिजली,आपूर्ति, कृषि और स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे उठे।

 

बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराज हुए बीस सूत्री सदस्य, कार्रवाई की मांग

बिहार डेस्क,बगहा। प्रखंड बगहा दो के सभागार भवन में बुधवार को बीस सूत्री की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जबकि संचालन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम ने किया। बैठक में वाल्मीकिनगर प्रतिनिधि शत्रुघ्न पटेल,बीस सूत्री के उपाध्यक्ष बलराम मिश्रा, बीस सूत्री के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। हालांकि, कई विभागों के पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष एवं सदस्यों ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की।बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा के साथ विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष और सदस्यों ने नगर परिषद एवं प्रखंड बगहा दो क्षेत्र में जलजमाव,पंचायतों में अतिक्रमण,अस्पताल, आपूर्ति,कृषि, आईसीडीएस,शिक्षा, विद्युत,पंचायती राज,अंचल,वीबी जी राम जी,आवास,स्वास्थ्य,बैंक,नल जल,पीएचईडी और स्वच्छता से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रंजन यादव ने बिजली विभाग से जुड़े मामलों में समयबद्ध कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि नयागांव रामपुर पंचायत के पिपरा धिरौली में कृषि कार्य के लिए पोल-तार लगाने का आवेदन 28 सितंबर 2024 को दिया गया था। इसे एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने की मांग की गई। यमुनापुर टंडवलिया के सिंघाड़ी गांव में घरेलू बिजली के लिए एक वर्ष पूर्व दिए गए आवेदन की स्थिति और कार्य पूरा होने की समय-सीमा की रिपोर्ट मांगी गई। यमुनापुर वार्ड संख्या एक में कृषि कार्य के लिए पोल-तार लगाने तथा जले ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य 15 दिनों में पूरा कराने की मांग की गई।मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी से वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में कराई गई योजनाओं के नाम और भुगतान सूची मांगी गई। आपूर्ति विभाग से राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या, उनकी स्थिति और लंबित मामलों के निष्पादन की जानकारी मांगी गई। प्रखंड अध्यक्ष एवं सदस्यों ने लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलने की शिकायत की जांच कराने की मांग भी की।कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कुछ खाद दुकानदारों द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत लेने तथा खाद के साथ अन्य उत्पाद लेने के लिए किसानों पर दबाव डालने की शिकायत का मामला उठाया गया। सदस्यों ने इसकी जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की। रैक प्वाइंट से खाद पहुंचने की सूचना किसानों और जनप्रतिनिधियों को समय पर देने तथा सभी खाद दुकानदारों के नाम, गांव और मोबाइल नंबर की सूची उपलब्ध कराने की मांग की गई।अंचल से जुड़े मामले में देवरिया तरुअनवा पंचायत के देवरिया निवासी कुसुम देवी और फूलपति देवी को भूमिहीन परिवार के आवास के लिए सरकारी भूमि का पट्टा निर्गत करने से संबंधित मामले का शीघ्र निष्पादन करने की मांग की गई। वहीं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति की जानकारी भी मांगी गई।बैठक में बगहा-2 की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सदस्यों ने चिंता जताई। बेलहवां और गोनौली उप-स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति नहीं होने का मुद्दा उठाया गया  सीसीएस प्वाइंट पर टीकाकरण के दौरान संबंधित एएनएम के अनुपस्थित रहने की शिकायत की जांच कराने की मांग की गई।इसके अलावा बीडीओ से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत प्रथम, द्वितीय और तृतीय किस्त की स्थिति, पूर्ण आवासों तथा नए आवासों की सूची मांगी गई। पंचायती राज विभाग के 15वें वित्त आयोग और पंचम राज्य वित्त आयोग से प्राप्त राशि तथा पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग की गई। बैठक में सदस्यों ने उठाए गए सभी मामलों पर संबंधित विभागों से समयबद्ध कार्रवाई और रिपोर्ट की मांग की साथ ही बीस सूत्री के सदस्य जुगनू आलम ने बगहा नगर स्थित शास्त्रीनगर में बुनियादी विद्यालय पिपरासी वार्ड 13 में मिट्टी भराई व चारदीवारी आदि विभागों से जुड़े कई गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद कुमार दास, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी साक्षी मिश्रा,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अरविंद कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फूदन राम, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रशांत पांडेय,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी वाई विजयेंद्र,बीएओ अभिषेक कुमार,बगहा दो पीएचसी प्रभारी डॉ. के.बी.एन सिंह,कनीय विद्युत अभियंता शशिभूषण कुमार,प्रखण्ड समन्यवक सुरेंद्र सिंह,पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत, बीस सूत्री सदस्य जुगनू आलम,निवेदिता मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!