दिल्ली में नकली एंटी-रेबीज वैक्सीन का भंडाफोड़, सप्लाई के तार कानपुर से जुड़े; जांच एजेंसियां अलर्ट?*

👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
*बड़ी खबर | कानपुर*
*दिल्ली में नकली एंटी-रेबीज वैक्सीन का भंडाफोड़, सप्लाई के तार कानपुर से जुड़े; जांच एजेंसियां अलर्ट?*
कानपुर। दिल्ली के भागीरथ पैलेस में औषधि नियंत्रण विभाग की छापेमारी के दौरान कथित नकली एंटी-रेबीज वैक्सीन ‘अभयरेब’ की 481 वायल बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है। बरामद वैक्सीन की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
जांच के दौरान नकली वैक्सीन की कथित सप्लाई के तार कानपुर की एक एजेंसी से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद उत्तर प्रदेश की टीम ने कानपुर में दो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बरामद शीशियों पर ‘ह्यूमन बायोलॉजिकल्स इंस्टीट्यूट’ का नाम दर्ज है, लेकिन इनका विवरण आधिकारिक बैच रिकॉर्ड से मेल नहीं खाने की बात सामने आई है। वैक्सीन के नमूनों की वास्तविकता की पुष्टि के लिए 120 वायल कसौली स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (CRI) भेजे गए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जांच एजेंसियां कथित इंटरस्टेट सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों और पूरे नेटवर्क के प्रमुख संचालक की तलाश में जुटी हैं।
फिलहाल वैक्सीन के नकली होने और कानपुर से सप्लाई की पूरी कड़ी की आधिकारिक जांच जारी है।
सूर्या न्यूज 24 | कानपुर नगर से रिपोर्टर — नफीस खान



