होली के उत्साह में बच्चों को न करें अनदेखा अंकित शुक्ला*
*होली के उत्साह में बच्चों को न करें अनदेखा अंकित शुक्ला*
*अंकित शुक्ला ने गरीब बच्चों को बांटे रंग और पिचकारी*
*उन्नाव* राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने बच्चों संग मनाई जाएगी होली उन्होंने गरीब बस्तियों में रहने वाले बच्चों को एकत्रित किया और उन्हें होली के रंग, पिचकारी व अन्य सामग्री वितरित की बच्चे होली के रंग और पिचकारियां पाकर खुश हुए तो उनके अभिभावकों के चेहरे पर भी खुशी साफ झलक रही थी अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने बताया अब इन गरीब परिवारों के बच्चे भी औरों की तरह होली का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे वे अपने साथ होली पर्व मनाने के लिए आवश्यक सामग्री साथ लेकर गए तत्पश्चात गरीब बच्चों को बुलाया। उन्होंने बच्चों को न केवल रंग गुलाल, पिचकारी वितरित की। बल्कि उन्हें पापड व मिठाई के डिब्बे भी दिए। ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी होली के पर्व का भरपूर आनंद ले सकें। औरों की तरह होली के रंगों में सराबोर हो सकें। संस्था अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने कहा कि हम जब ऐसे बच्चे जिनके लिए यह त्योहार आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उत्साह पूर्वक मनाना दूर की कोड़ी साबित होता है उन्हें अगर हम खुशियां दे पाए तो मन प्रसन्नता से भर जाता है अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने बताया ऐसे परिवार के साथ हम हर समय सहयोग के लिए कधें से कधां मिलकर खडे रहते और पैसे व रोजगार भी देते है इस दौरान संरक्षक ए के दीक्षित महासचिव भवानी शुक्ला शिवम पवन सत्यम राहुल अनिल रामनरेश वर्मा कमल नारायण मिश्रा संतोष आदि लोग शामिल रहे संस्था सदस्य 26 मार्च को ग्राम मनिकापुर में जाकर होली पर्व मनाएंगे।


