भारत नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के आरोप में तीन लोग धराया, भेजे गये जेल।
वाल्मीकिनगर : भारत नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के आरोप में तीन लोग धराया, भेजे गये जेल।
बगहा के मांटेसरी स्कूल में एक साथ पढते थे, लड़की का कल जन्मदिन था, इसलिए सभी एकसाथ वाल्मीकिनगर घुमने के लिये गये, जहाँ 21वीं वाहिनी एसएसबी के चेक पोस्ट पर पकड़े गये।
परिजनों ने घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय पुलिस अधिकारियों की जांच की मांग की है
निज संवाददाता
बगहा,10अप्रैल।वाल्मीकिनगर के भारत नेपाल सीमा पर तैनात 21वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बगहा की बी समवाय, गंडक बराज के चेक पोस्ट पर जांच करने के दौरान तीन व्यक्ति मानव तस्करी के आरोप में एक लड़की समेत पकड़े गये, जिन पर वाल्मीकिनगर की पुलिस कारवाई करते हुए आरोपियों को बगहा उपकारा भेज दिया.है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक गंडक बराज के समवाय प्रभारी निरीक्षक (सामान्य) प्रदीप कुमार मंडल, के सूचना पर आरोपितों की गिरफ्तारी वाहिनी कमांडेंट के आदेश पर मंगलवार के देर शाम सवा चार बजे हुई। कमांडेंट के निर्देश पर आरोपित में शामिल प्रियांशु कुमार (16 वर्ष) पुत्र-सुरेन्द्र कुमार निवासी बगहा (2) रिफत पुत्र-जमील अहमद (उम्र 16 वर्ष) (3) सफी उल्ला पुन अहमद (उज्य 22 वर्ष) निवासी और तस्करी के लिए ले जा रही बगहा-2के ओझवलिया निवासी लड़की को कस्टडी में लेकर पुलिस ने वाल्मीकिनगर थाना में प्राथमिकी संख्या 33/2024भादवि 363 365,370(4)34 दर्ज करते हुए बगहा उपकारा भेज दिया, घटना की जांच पुलिस कर रही है। वहीं दुसरी तरफ घटना के सन्दर्भ में आरोपितों के परिजनों का बताना है कि आरोपित और लड़की सभी एक साथ बगहा के मांटेसरी स्कूल में एक साथ पढते थे, लड़की का कल जन्मदिन था, इसलिए सभी एकसाथ वाल्मीकिनगर घुमने के लिये गये, जहाँ 21वीं वाहिनी एसएसबी के चेक पोस्ट पर पकड़े गये, ऐसे में लड़की पक्ष के लोगों ने लड़की पर दबाब बनवा दिया कि बोल दो कि बेचने के लिए ले जा रहें थे, जिस कारण ओरोपितों की गिरफ्तारी हो गयी, जो पुलिस के लिए जांच का विषय है।परिजनों ने घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय पुलिस अधिकारियों की जांच की मांग की है।

