FeaturedMobile PhonesReviewsTravelझमाझम ख़बरदेश दुनिया

प्रखंड बगहा दो एवं नगर क्षेत्र के विकास मित्रों को जिला कल्याण पदाधिकारी ने विकास रजिस्टर को अपडेट करने को लेकर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

प्रखंड बगहा दो एवं नगर क्षेत्र के विकास मित्रों को जिला कल्याण पदाधिकारी ने विकास रजिस्टर को अपडेट करने को लेकर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर

बगहा।प्रखंड बगहा दो के सभागार भवन में जिला कल्याण पदाधिकारी पश्चिमी चंपारण,बेतिया मो.असलम अली की अध्यक्षता में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नवनीत कुमार एवं प्रखंड बगहा दो और बगहा नगर के सभी विकास मित्र के साथ साप्ताहिक बैठक किया।बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी ने प्रखंड बगहा दो एवं बगहा नगर क्षेत्र के सभी विकास मित्रों से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग बिहार महादलित विकास मिशन के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकासात्मक योजनाओं एवं विकास रजिस्टर
के बारे विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिया साथ ही प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नवनीत कुमार को विकास रजिस्टर को कर्मियो से अपडेट कराने को लेकर निर्देश दिया।प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नवनीत कुमार ने बताया कि प्रखंड बगहा दो एवं बगहा नगर क्षेत्र के सभी विकास मित्र अपने पंचायत एवं वार्ड में डोर-टू-डोर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलो,परिवारों के घर-घर जाकर विकास रजिस्टर को अपडेट करना हैं।जैसे कि परिवार का पूर्ण ब्यौरा जैसे परिवार को कौशल विकास,विद्युत,जलापूर्ति, शौचालय,सार्वजनिक वितरण प्रणाली,प्रधानमंत्री आवास योजना,सामाजिक सुरक्षा पेंशन, समेकित बाल विकास सेवाएं, वासभूमि, दिव्यांग आदि से संबंधित विभिन्न लाभ दिए जा रहे हैं या नहीं आदि को विकास रजिस्टर में दर्ज करना हैं।मौके पर प्रखंड समन्वयक अजय कुमार, लक्ष्मण राम,सविता कुमारी,रीता देवी, आरजू कुमारी,अमर जीत राम जोखन राम आदि तमाम विकास मित्र मौजूद रहें।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!