Best News Story

एसपी,एसडीएम ने बगहा उपकारा का किया औचक निरीक्षण।

एसपी,एसडीएम ने बगहा उपकारा का किया औचक निरीक्षण।


बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।उपकारा बगहा का पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज एवं अनुमंडल पदाधिकारी,बगहा गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरूवार को 9:00 बजे पूर्वाह्न औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उपकारा की स्थिति को सम्मानजनक बताते हुए एसपी ने कहा कि किसी प्रकार कि कोई आपत्तिजनक वस्तुएं अथवा सामग्री बरामद नहीं किया गया।एसडीएम ने औचक निरीक्षण को रूटीन कार्य बताया।निरीक्षण टीम मे पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेन्द्र,बगहा दो अंचलाधिकारी निखिल कुमार अँचल निरीक्षक संतोष कुमार पाठक,पुलिस निरीक्षक सह नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार,पटखौली थानाध्यक्ष अनिष कुमार,एससी/एसटी थानाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद के साथ पुरुष पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल शामिल थे।बगहा उपकारा की स्थिति को आला अधिकारियों ने संतोषजनक पाया।एसडीएम ने बताया कि सुबह नौ बजे के समय ही बगहा उपकारा परिसर में कैदी वार्ड भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया और उपकारा परिसर के अंदर सुरक्षा सहित अन्य जानकारियां उपकारा प्रशासन से लिया गया।एसडीएम ने उपकारा प्रशासन से कहा कि कैदियों को मिलने वाले भोजन ठीक ढंग से दिए जाए।जांच के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं किया गया।इस दौरान उपकारा अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!