Best News StoryFeaturedMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsWorldझमाझम ख़बरदेश दुनिया
Trending

केंद्रीय रेलमंत्री हुआ भव्य स्वागत

केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोरखपुर से वाया नरकटियागंज,पटना तक वन्दे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की 

बगहा रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का किए गया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन।

 

—- केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोरखपुर से वाया नरकटियागंज,पटना तक वन्दे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की

बिहार डेस्क/बगहा।बेतिया आरओबी के उद्घाटन हेतु जाने के क्रम में रविवार को बगहा रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।बगहा स्टेशन आने क्रम में बाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ रिंकू सिंह ने बाल्मीकिनगर रोड स्टेशन पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और विभिन्न मांगो की लेकर वाल्मीकिनगर विधायक रिंकू सिंह ने रेलमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।बगहा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर केंद्री रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव,केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान कई पार्टियों के पदाधिकारियों ने रेल समस्याओं और ट्रेनों के परिचालन से संबधित ज्ञापन सौंपे।इस दौरान वाल्मिकीनगर सांसद सुनील कुमार ने बगहा स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने, बगहा से पटना तक ट्रेन चलाने, कार्यालय अवधि में जिला मुख्यालय बेतिया जाने के लिए सीधी सवारी गाड़ी उपलब्ध कराने के साथ बगहा स्टेशन पर कटरा कामाख्या,गाँधी धाम और हमसफ़र एक्सप्रेस के ठहराव की भी माँग की।सभी जनप्रतिनिधिगण की एक स्वर में माँग को स्वीकार करते हुए केंद्रीय रेलमंत्री ने गोरखपुर से वाया नरकटियागंज,पटना तक वन्दे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की।रेलमंत्री की इस घोषणा का सभी स्वागत करते हुए साथ अनुरोध किया कि इसका ठहराव बगहा स्टेशन पर भी होना चाहिए।मौके पर सांसद बाल्मीकिनगर सुनील कुशवाहा,बगहा विधायक राम सिंह,विधान पार्षद सह जिलाध्यक्ष भीष्म सहनी,पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद उर्फ़ अचिंत्य लल्ला,पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भुपेंद्रनाथ तिवारी, विधानसभा प्रभारी राकेश सिंह,दयाशंकर सिंह,जिला उपाध्यक्ष ऋतु जायसवाल,सोमेश पाण्डेय ,हृदया दुबे,अमरेश श्रीवास्तव,नागेंद्र साहनी सहित एनडीए के तमाम नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!