E-PaperElectionsNew LookTravelकृषिबिहारलोकल न्यूज़
Trending

प्रखंड बगहा-2 में नामांकन के अंतिम दिन 7 पैक्सों में 19 अध्यक्ष और 94 सदस्यों ने किया नामांकन।

प्रखंड बगहा-2 में नामांकन के अंतिम दिन सात पंचायत पैक्सों में 19 अध्यक्ष और 94 सदस्यों ने किया नामांकन।

बिहार डेस्क,बगहा। प्रखंड बगहा-2 में आगामी 30 सितंबर को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन सात पैक्सों में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ रही।प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम ने बताया कि 16 और 18 सितंबर को हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रखंड के सात पैक्सों लक्ष्मीपुर-रामपुरवा, नयागांव-रामपुर, यमुनापुर-टड़वलिया, जिमरी-नौतनवा, बकुली-पंचगांवा, नरवल-बरवल एवं सेमरा-कठकुईया के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए 8 तथा सदस्य पद के लिए 62 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। दो दिनों तक चली प्रक्रिया में सातों पैक्सों से अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 और सदस्य पद के लिए कुल 94 नामांकन प्राप्त हुए हैं।नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रखंड कार्यालय में बनाए गए तीन काउंटरों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 एवं 20 सितंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी, जबकि 23 सितंबर को नाम वापसी और चुनाव चिह्न का वितरण किया जाएगा।पैक्स चुनाव को लेकर संबंधित पंचायतों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन पत्रों की समीक्षा और नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची स्पष्ट होगी। इसके बाद 30 सितंबर को मतदान कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!