बगहा पुलिस ने हथियार कांड में फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया,एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

बगहा पुलिस ने हथियार कांड में फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया,एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
धनहा थाना पुलिस के द्वारा लूटकांड मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया– एसडीपीओ।
बिहार डेस्क/बगहा। बगहा पुलिस ने हथियार कांड में फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।उक्त जानकारी बगहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दिया।उन्होंने बताया कि बीते 28 मार्च 2025 को बगहा थाना क्षेत्र के एकनंबरा रोड से तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसे समय एक अपराधी भागने में सफल रहा। पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ में लूट और चोरी के कई कांडों का खुलासा हुआ था । पुलिस अधीक्षक बगहा के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर 21जून 2025 को फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार मंजेश कुमार पिता नगीना साह साकीन रतनमाला थाना बगहा जिला पश्चिमी चंपारण का निवासी है। इसके ऊपर वाल्मीकिनगर थाना कांड संख्या 33/25 व बगहा थाना कांड संख्या 88/25 का अभियुक्त है। इसके गिरफ्तारी करने में डीआईयू टीम प्रभारी अनीश कुमार, पुअनि सत्येंद्र कुमार व डीआईयू के टीम शामिल रहे। दूसरी तरह बगहा पुलिस जिले अंतर्गत धनहा थाना पुलिस के द्वारा भी तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया संदेश मिश्रा पिता गिरीश मिश्रा साकीन सरडीहा थाना महाराजगंज कोतवाली जिला महाराजगंज जो फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड कंपनी पडरौना में आरओ के पद पर कार्यरत हैं। उनके फर्द बयान के आधार पर धनहा थाना कांड संख्या 21/25 दिनांक 24/1/2025 अंकित है।जिन्हें अज्ञात के द्वारा कलेक्शन का 21000, एक मोबाइल, काला रंग का एक बैग एवं कागजात से संबंध से जुड़ा हुआ है। पुलिस अधीक्षक बगहा के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा के नेतृत्व में छापामारी दल गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा एक अभियुक्त को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लाया गया। उसके बयान के आधार पर दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार रमाशंकर चौहान पिता स्वर्गीय सिंहासन चौहान, गिरिन्दर गोंड पिता सुदर्शन गोंड, अंगद गोंड पिता विदर्शन गोंड सभी साकिन भसहवा टोला बरवा थाना धनहा जिला पश्चिमी चंपारण के निवासी हैं। इनको गिरफ्तार करने में धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती, डीआईयू प्रभारी अनीश कुमार सहित डीआईयू टीम के सदस्य शामिल रहे।