Best News StoryFeaturedMake it ModernMobile PhonesRecipesReviewsWorldझमाझम ख़बरदेश दुनिया

आईसीडीएस बगहा – 01 की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर एवं वृद्धि निगरानी पर परियोजना स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया।

आईसीडीएस बगहा – 01 की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर एवं वृद्धि निगरानी पर परियोजना स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया।

 

— सत्र 2023- 24 मे आयोजित “पोषण माह” एवं “पोषण पखवाड़ा”में जिला मे शीर्ष एवं राज्य मे 50 सबसे बेहतर परियोजना मे शुमार करने हेतु सीडीपीओ ने कार्यालय कर्मियों,महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं सभी सेविका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

 

 

— लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव में सराहनीय कार्यों एवं स्वीप सहयोग करने हेतु आंगनबाड़ी सेविकाओं का सीडीपीओ ने किया आभार व्यक्त

 

बिहार डेस्क /भास्कर दिवाकर

बगहा।प्रखंड बगहा एक स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मो.सोहैल अहमद के नेतृत्व में पोषण ट्रैकर एवं वृद्धि निगरानी पर परियोजना स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।जिसमें आईसीडीएस के कार्यालय कर्मी व महिला पर्यवेक्षिका सहित सभी 330 आंगनबाड़ी सेविका शामिल रहें।आईसीडीएस कार्यालय के प्रखंड समन्वयक शिव शांत कुमार,महिला पर्यवेक्षिकाओं ने आगनबाड़ी सेविकाओं को तीन सिटिंग में चार-चार सेक्टरों की आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर एवं वृद्धि निगरानी पर परियोजना स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड समन्वयक शिव शांत कुमार व महिला पर्यवेक्षिकाओं के द्वारा सभी सेविकाओं को बताया कि बच्चों की वृद्धि की नियमित निगरानी पोषण ट्रैकर के माध्यम से की जानी है। पोषण एप्प के माध्यम से ही पोषण ट्रैकर में केन्द्र खोलना, बच्चों में पोषाहार वितरण, सेविका-सहायिका के कार्य उपस्थिति दर्ज करना है। वहीं बच्चों में कुपोषित व अति कुपोषित की पहचान करना भी आदि शामिल हैं। सीडीपीओ मो. सोहैल अहमद ने बताया कि आईसीडीएस बगहा एक अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को

पोषण ट्रैकर एवं वृद्धि निगरानी का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया हैं।आईसीडीएस की सेवाओं के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर सप्ताह नामांकित बच्चों की वृद्धि निगरानी कि जाती है। जिससे उम्र के अनुपात में उनकी वृद्धि दर्ज की जाती है। प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य वृद्धि निगरानी एवं पोषण ट्रैकर के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण डाटा संकलन करना है।आईसीडीएस की सेवाओं को लगातार पारदर्शी तरीके से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें पोषण ट्रैकर एप की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसमें दी जा रही सभी सेवाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाती है।सीडीपीओ मो.सोहैल अहमद ने बताया कि लगातार एक साल से पोषण ट्रैकर पर सभी गतिविधियों यथा वृद्धि निगरानी,गृह भ्रमण, अन्नप्राशन,गोदभराई,टीएचआर जैसे गतिविधियों पर बेहतरीन कार्य कर परियोजना को प्रतिष्ठित स्थान पर बनाये रखने हेतु तथा सत्र 2023- 24 मे आयोजित “पोषण माह” एवं “पोषण पखवाड़ा”में जिला मे शीर्ष एवं राज्य मे 50 सबसे बेहतर परियोजना मे शुमार करने हेतु आईसीडीएस कार्यालय कर्मियों, महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं सभी सेविकाओं को आईसीडीएस की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही तीन आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका अर्चना कुमारी,रुचि देवी और सविता देवी को विशेष  रूप से इस वर्ष टॉप रहने पर उन्हें मेटल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 में सराहनीय कार्यों एवं स्वीप सहयोग करने हेतु आंगनबाड़ी सेविकाओं को आभार व्यक्त किया गया।इस वर्ष भी सभी बिंदुओं पर अव्वल रहने हेतु सभी को शुभकामनाएं दी गई।मौके पर महिला पर्यवेक्षिका रानी कुमारी,अमृता राज,प्रियंका,रत्नम प्रिया,सविता कुमारी,निर्मला देवी,निम्न वर्गीय लिपिक संजीत कुमार,कार्यपालक सहायक विनोद कुमार,प्रखण्ड समन्वयक शिव शान्त कुमार,कार्यालय परिचारी सुरेश राम सहित आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रही।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!