*महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथी गांव में किसान हरिमोहन यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल खुलासा?

*🟥 बड़ी खबर | कानपुर नगर*

*महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथी गांव में किसान हरिमोहन यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल खुलासा?*
सूर्या न्यूज 24 | कानपुर नगर
रिपोर्ट: नफीस खान
एंकर:
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथी गांव में किसान हरिमोहन यादव की हत्या के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतक के दोस्त धर्मेन्द्र उर्फ छोटू ने आपसी रंजिश और विवाद के चलते की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फरसा भी बरामद कर लिया है।
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने प्रेसवार्ता में बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि करीब एक सप्ताह पहले आरोपी धर्मेन्द्र ने हरिमोहन यादव को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद गांव में बदनामी की आशंका को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी विवाद के चलते हरिमोहन ने धर्मेन्द्र पर 900 रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसका फावड़ा और कुदाल अपने पास रख लिए थे।पुलिस के अनुसार, हत्या से एक दिन पहले दोनों ने अन्य दोस्तों के साथ शराब पी थी। दोस्तों के चले जाने के बाद हरिमोहन और धर्मेन्द्र के बीच फिर विवाद हो गया। विवाद के दौरान हरिमोहन ने धर्मेन्द्र पर डंडे से हमला कर दिया। इससे आक्रोशित होकर धर्मेन्द्र ने पास में रखे फरसे से ताबड़तोड़ वार कर हरिमोहन की हत्या कर दी और मौके से फरार होकर अपनी ससुराल चला गया।पुलिस ने साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फरसा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है। डीसीपी पूर्वी का कहना है कि यह हत्या आपसी रंजिश और महिला को लेकर उपजे विवाद का परिणाम थी, जिसका सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया गया है।
बाइट:सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी पूर्वी, कानपुर




