Best News StoryCrimePolice Good Workक्राइमचोरीटॉप न्यूज़

काकादेव थाना क्षेत्र में ज्वेलरी और नगदी से भरा बैग चोरी का मामला पुलिस जांच में झूठी?*

*कानपुर नगर से बड़ी खबर

8

*काकादेव थाना क्षेत्र में ज्वेलरी और नगदी से भरा बैग चोरी का मामला पुलिस जांच में झूठी?*

सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट

कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में ज्वेलरी और नगदी से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई को देवेंद्रनाथ वर्मा ने थाना काकादेव में शिकायत दर्ज कराई कि विजय नगर चौराहे स्थित उनकी ज्वेलरी एवं वस्त्र की दुकान से ज्वेलरी और नगदी से भरा बैग चोरी हो गया।
शिकायत में बताया गया है कि सुरेन्द्र नाम का एक व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से दुकान पर आकर विश्वास हासिल कर रहा था। आरोप है कि 11 जुलाई को मौका पाकर वह बैग लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की तलाश में जुटी है।
बाइट – अपर पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) डॉ. अर्चना सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!