E-PaperEducationMake it ModernMobile PhonesNew LookPolice Good WorkTravelक़ानूनी जानकारीटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तकनीकीबिहारलोकल न्यूज़
Trending

दूसरे दिन भी छात्राओं के बीच पहुंचे बगहा एसपी,छात्राओं को पढ़ाई,अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति का दिया संदेश।

दूसरे दिन भी छात्राओं के बीच पहुंचे बगहा एसपी,छात्राओं को पढ़ाई,अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति का दिया संदेश।

बिहार डेस्क,बगहा।मंगलवार को पुलिस अधीक्षक,बगहा राजेश कुमार लगातार दूसरे दिन 10+2 सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पटखौली, बगहा-02 पहुंचे और छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के बीच समय बिताते हुए उन्हें स्वयं पढ़ाया तथा शिक्षा, अनुशासन और भविष्य के लक्ष्य को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।एसपी राजेश कुमार ने छात्राओं को नियमित रूप से अध्ययन करने, समय का सदुपयोग करने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करना समाज के प्रति हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की सलाह दी। एसपी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना और उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करना आवश्यक है।पुलिस अधीक्षक के साथ सीधे संवाद और मार्गदर्शन से छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। उनके इस प्रयास से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें अपने भविष्य के प्रति बेहतर ढंग से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!