श्री नर्मदेश्वर इन्टर कालेज रामबाग टिकवापुर गहरौली के विराट दंगल में श्याम जी झांसी ने अपने प्रतिद्वंद्वी गोलू इटावा को पटकनी देकर दंगल का केसरी खिताब जीत लिया।


श्री नर्मदेश्वर इन्टर कालेज रामबाग टिकवापुर गहरौली के विराट दंगल में श्याम जी झांसी ने अपने प्रतिद्वंद्वी गोलू इटावा को पटकनी देकर दंगल का केसरी खिताब जीत लिया।
संवाददाता -राजेन्द्र कुमार।
रायबरेली -सरेनी स्थिति श्री नर्मदेश्वर इन्टर कालेज रामबाग टिकवापुर गहरौली में विराट दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र से लेकर कई जनपदों,व कई प्रदेशों से आए भारी संख्या में पहलवानों ने हिस्सा लिया।
दंगल का संचालन का कार्य भानू सिंह के द्वारा किया गया।
दंगल में आल्हा गायक राजकुमार यादव की बीर रस गूंजी ,जिसे सुनकर पूरा पंडाल झूम उठा।
दंगल में 21 राऊन्ड घोड़ा रेस को मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प फाऊंडेशन भगवन्तं नगर उन्नाव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दंगल में रेफरी रामबकस सिंह गहरौली व कैलाश सिंह की मौजूदगी में दंगल का शुभारंभ किया गया।
दंगल में आये अतिथियों को दंगल कमेटी के सदस्यों ने माला पहनाकर व अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया
दंगल में विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल पासी ने फाइनल कुश्ती के पहलवानों का। हाथ मिलाकर कुश्ती प्रराम्भ कराई।
दंगल का आयोजन, ब्रजेश तिवारी प्रधानाचार्य श्री नर्मदेश्वर इन्टर कालेज रामबाग टिकवापुर गहरौली व शिवकरन सिंह कल्लू गहरौली के द्बारा किया गया।
दंगल में फाइनल कुश्ती श्याम जी झांसी व गोलू इटावा के मध्य हुई दोनों पहलवानों में कड़ा मुकाबला चला, करीब लगभग 40 मिनट तक दोनों पहलवान अपने अपने दांव-पेंच दिखाएं, दोनों पहलवान दंगल का आकर्षण बने रहे,अंत में श्याम जी झांसी ने अपने प्रतिद्वंद्वी गोलू इटावा को पटकनी देकर दंगल का केसरी खिताब जीत लिया।
जिन्हें दंगल कमेटी अध्यक्ष मनोज सिंह ने नगद 11000 ग्यारह हजार रूपए व साल तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
फाइनल कुश्ती को सुजीत कुमार गौतम जिला पंचायत सदस्य ने प्रत्याशी भोजपुर ने 1100 रुपए का पुरस्कार दिया।
दंगल में सभी विजेता पहलवानों को दंगल कमेटी ने नगद पुरस्कार व साल पहनाकर सम्मानित किया।
दंगल में 21 राऊन्ड घोड़ा रेस में प्रथम स्थान वरुण रस्तोगी महमूदाबाद को नगद ग्यारह हजार रुपए (11000 )व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
द्वितीय स्थान पर रहे अमर सिंह दूलापुर को नगद 7500 सात हजार पांच सौ रुपए का पुरस्कार दिया गया।
त्रितीय स्थान पर रहे अंकित यादव को नगद 5000 पांच हजार रुपए व साल पहनाकर सम्मानित किया गया।
जिस मौके पर शिव बहादुर सिंह अध्यक्ष, श्री नर्मदेश्वर इन्टर कालेज रामबाग टिकवापुर गहरौली, सोमनाथ सिंह, प्रवक्ता इंटर कालेज रामबाग,कैलाश सिंह, रामबक्स सिंह,सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार गौतम, मनीष देव पाल विधानसभा प्रत्याशी उम्मीद वार सरेनी, भोजपुर चौकी इंचार्ज संय्यद समय हुसैन, Si सुनीत कुमार पाण्डेय, गौरव सिंह गहरौली जिला पंचायत सदस्य सरेनी चतुर्थ, सुजीत कुमार गौतम जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी उम्मीद वार भोजपुर,,निर्मल शुक्ला, बिनोद सिंह, समेत कई हजार लोगों की उपस्थिति में रायबरेली जनपद का सबसे विराट दंगल आयोजित किया गया।

