बगहा विद्युत कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा,विश्वकर्मा पूजा पर भक्तिमय हुआ बगहा विद्युत कार्यालय, मशीनों-उपकरणों और औजारों की हुई पूजा।
बगहा विद्युत कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा।
विश्वकर्मा पूजा पर भक्तिमय हुआ बगहा विद्युत कार्यालय, मशीनों-उपकरणों और औजारों की हुई पूजा।
भगवान विश्वकर्मा पूजा-अर्चना के बाद बांटा गया प्रसाद, भक्तिमय रहा विद्युत कार्यालय।
बिहार डेस्क,बगहा। बगहा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय परिसर में गुरुवार को सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की पूजा पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना की। साथ ही विद्युत कार्य में उपयोग होने वाली मशीनों, उपकरणों एवं औजारों की भी विधिवत पूजा की गई। विश्वकर्मा पूजा के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा से क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, विभागीय कार्यों में सफलता तथा सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।विश्वकर्मा पूजा को लेकर बगहा विद्युत कार्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।विद्युत कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने सभी को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा के माध्यम से हम सभी अपने कार्य में समर्पण, सुरक्षा और सफलता की कामना करते हैं।विद्युत विभाग का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए।वही विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर महिला स्वाभिमान बटालियन बगहा की कमांडेंट निर्मला कुमारी भी बगहा विद्युत कार्यालय पहुंचीं।जहां उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, बगहा विधायक राम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन्त्य कुमार लल्ला तथा नगर उपसभापति प्रतिनिधि रवि गुप्ता समेत कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने भी विद्युत कार्यालय पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा का दर्शन-पूजन किया और प्रसाद ग्रहण किया।मौके पर सहायक अभियंता अमित कुमार, कनीय अभियंता शशिभूषण कुमार एवं मुकेश कुमार, डब्लू महतो, डाटा ऑपरेटर अजित यादव, विपिन कुमार, लाइनमैन मो. सादिक, चन्दन कुमार समेत विद्युत विभाग के सभी मानव बल एवं कर्मी उपस्थित रहे।








