बगहा में एसडीएम का होटल-खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ एक्शन, 13 दुकानें बंद करने का आदेश, गंदगी और एक्सपायरी सामान पर प्रशासन सख्त।
सफाई में लापरवाही पर 8 दुकानों को नोटिस, एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचने पर एक प्रतिष्ठान को भी थमाया गया नोटिस।
बगहा में एसडीएम का होटल-खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ एक्शन, 13 दुकानें बंद करने का आदेश, गंदगी और एक्सपायरी सामान पर प्रशासन सख्त।
बगहा में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 13 दुकानें बंद करने का निर्देश।
सफाई में लापरवाही पर 8 दुकानों को नोटिस, एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचने पर एक प्रतिष्ठान को भी थमाया गया नोटिस।
बिहार डेस्क,बगहा। आम लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को बगहा अनुमंडल प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। बगहा अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी के नेतृत्व में बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा एक एवं दो नगर परिषद और प्रखंड क्षेत्र के होटल-खाद्य प्रतिष्ठानों में सतीश कुमार,केक पॉइंट सौरभ कुमार,शारदा मिष्ठान भंडार,नटराज स्वीट
नटराज स्वीट्स,चंदन स्वीट्स,जय माता दी स्वीट्स,आदित्य स्वीट्स,विशाल कुमार,दुर्गेश कुमार,महेंद्र स्वीट्स, मखन भोग स्वीट्स,श्री श्याम विश्वास मिष्ठान, विश्वास मिष्ठान भंडार,न्यू बिहार होटल,प्रकाश होटल, मदनवाल स्वीट्स,अशोक श्री मिष्ठान,जयसवाल मिष्ठान भंडार,ईश्वर मिष्ठान भंडार
इत्यादि विभिन्न होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया।निरीक्षण के क्रम में एसडीएम चांदनी कुमारी ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 13 दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया। वहीं, साफ-सफाई के निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले 8 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा एक दुकान में एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री किए जाने का मामला सामने आने पर संबंधित दुकानदार को भी नोटिस थमाया गया।इस दौरान बागहा-02 प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम,बगहा-01 प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत, बगहा थाना के पुलिस पदाधिकारी,अनुमंडल कर्मी और पुलिस बल मौजूद रहें।एसडीएम चांदनी कुमारी ने सभी संबंधित दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वैध खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के बाद ही प्रतिष्ठानों का संचालन दोबारा शुरू किया जा सकेगा। अनुमंडल प्रशासन की इस कार्रवाई से होटल एवं खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम चांदनी कुमारी ने स्पष्ट किया कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की जांच आगे भी जारी रहेगी।निरीक्षण का उद्देश्य आमजन को मिलावटरहित, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा खाद्य सुरक्षा नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करना है।







