Uncategorized
Trending

विजयादशमी पर बगहा के विभिन्न पूजा पंडालों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, माता के दर्शन-पूजन के साथ मेले का लिया खूब आनंद ।

विजयादशमी पर बगहा के विभिन्न पूजा पंडालों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, माता के दर्शन-पूजन के साथ मेले का लिया खूब आनंद ।

मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस; अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

बिहार डेस्क,बगहा। शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर बगहा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। पूजा पंडालों में माता की भव्य प्रतिमाओं, आकर्षक सजावट और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन-पूजन के बाद मेले का आनंद लिया और मिठाइयों व विभिन्न पकवानों का स्वाद चखा।विजयादशमी के मौके पर बगहा एक और बगहा दो नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली।महिला और पुरुष श्रद्धालु अलग-अलग लाइन में कतारबद्ध होकर मां दुर्गा के दर्शन करते नजर आए। पूजा पंडालों पर भीड़ नियंत्रण करने के लिए पूजा समिति के सदस्यगण लगातार जुटे रहे वहीं,मेले में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चे खिलौनों की खरीदारी करने के साथ रेलगाड़ी, ब्रेक डांस,नाव झूला और स्विमिंग पूल सहित विभिन्न मनोरंजन साधनों का आनंद लेते दिखे। मेले में मिठाइयों, पकवानों और खिलौनों की दुकानों पर भी लोगों और बच्चों की चहल-पहल बनी रही।बगहा एक नगर परिषद क्षेत्र के अहिरानी टोला स्थित सोसाइटी भवन पूजा पंडाल, काली स्थान पूजा पंडाल, मवेशी अस्पताल पूजा पंडाल, बॉम्बे बाजार पूजा पंडाल,बबुई टोला पूजा पंडाल और आनंद नगर माई स्थान सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।इसी तरह बगहा दो नगर परिषद क्षेत्र के डुमवलिया डीह पूजा पंडाल, बगहा स्टेशन रोड पूजा पंडाल, कचहरी दुर्गा माता मंदिर, पटखौली पूजा पंडाल और मलकौली में भव्य तिरुपति बालाजी मंदिर पूजा पंडाल में भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। विभिन्न पूजा पंडालों की भव्यता और भक्ति धुनों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विभिन्न पूजा पंडालों और मेला स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ मजिस्ट्रेट भी मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मी भीड़ की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थे, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन और मेले का आनंद लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।वही 112 बाईक की टीम लगातार गश्त करते दिखे।इस दौरान बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी, एसपी राजेश कुमार, एसडीपीओ बगहा निहार भूषण, बगहा एक एवं दो बीडीओ प्रदीप कुमार बिड्डू कुमार राम और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा आदि अन्य आला अधिकारियों ने विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण करते रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विजयादशमी के अवसर पर बगहा में आस्था, भक्ति और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला।जो देर रात्रि तक दर्शन पूजन का सिलसिला जारी रहा।पूजा-पंडालों में उमड़ी भीड़ और मेले की रौनक ने शारदीय नवरात्र के उत्साह को और बढ़ा दिया। विजयादशमी को जगह जगह रावण वध का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!