E-PaperFestivelNew LookTravelधर्मबिहारभक्तिलोकल न्यूज़
Trending

बगहा में प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ माँ दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन।

बगहा में प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ माँ दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन।

बिहार डेस्क,बगहा।बुधवार को बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में माँ दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।बताते चलें कि शारदीय नवरात्रि के दौरान बगहा एक नगर परिषद क्षेत्र के अहिरानी टोला स्थित सोसाइटी भवन पूजा पंडाल, काली स्थान पूजा पंडाल, मवेशी अस्पताल पूजा पंडाल, बॉम्बे बाजार पूजा पंडाल,बबुई टोला पूजा पंडाल और आनंद नगर माई स्थान सहित बगहा दो नगर परिषद क्षेत्र के डुमवलिया डीह पूजा पंडाल, बगहा स्टेशन रोड पूजा पंडाल, कचहरी दुर्गा माता मंदिर, पटखौली पूजा पंडाल और मलकौली में भव्य तिरुपति बालाजी मंदिर पूजा पंडाल में पूजा समितियों द्वारा भव्य माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी।नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ माँ की पूजा-अर्चना की। विजयादशमी के बाद आज गाने-बाजे के साथ माता रानी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया।विसर्जन यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।बगहा पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे,ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया।महिलाए,पुरुष और बच्चे सभी नम आंखों से माँ को विदाई दे रहे थे और अगले बरस जल्द आने की कामना कर रहे थे।जय माता दी के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।।पूजा समिति ने शांतिपूर्ण विसर्जन में सहयोग के लिए प्रशासन और सभी श्रद्धालुओ का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!