Best News StoryEducationHealth & FitnessNew Look
Trending

शोहलेश्वर बाबा गोविन्द पुर क्षेत्र सरेनी के विराट दंगल में काली झबरा नेअपने प्रतिद्वंद्वी सावेज उत्तराखंड को पटकनी देकर दंगल का केसरी खिताब जीत लिया।

शोहलेश्वर बाबा गोविन्द पुर क्षेत्र सरेनी के विराट दंगल में काली झबरा नेअपने प्रतिद्वंद्वी सावेज उत्तराखंड को पटकनी देकर दंगल का केसरी खिताब जीत लिया।

 

रिपोर्ट -राजेन्द्र कुमार गौतम।

रायबरेली -सरेनी क्षेत्र के शोहलेश्वर बाबा गोविन्द पुर का विराट दंगल का आयोजन किया गया। येह दंगल क्षेत्र का लगभग सौ वर्ष पुराना दंगल है। दंगल में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बदरखा, फैजाबाद पल्टी खेड़ा, , उत्तराखंड , झबरा ग्रामीण क्षेत्र समेत भारी संख्या में पहलवानों ने आकर हिस्सा लिया और अपने अपने दांव पेच दिखाऐ।

अंत में फाईनल कुश्ती का आरंभ सतपाल सिंह समाज सेवी धनपाल पुर व विनय सिंह धनपाल पुर ने फाइनल कुश्ती काली झबरा व सावेज उत्तराखंड दोनों पहलवानों का हाथ मिलाकर प्रारम्भ किया। दोनों पहलवानो ने अपने अपने दांव पेच दिखाऐ दोनों में कांटे का मुकाबला चला, दोनों दंगल का आकर्षण बने रहे , अंत में काली झबरा ने अपने प्रतिद्वंद्वी सावेज उत्तराखंड को पटकनी देकर दंगल का केसरी खिताब जीत लिया। जिन्हें दंगल कमेटी के कमलेश कुमार व राजेश कुमार ने नगद ग्यारह हजार रूपए व का गदा भेंट कर सम्मानित किया।

जिसका संचालन का कार्य नारेन्द्र सिंह भगवत के द्वारा किया गया।

दंगल में पधारे सभी विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार व बैग देकर सम्मानित किया गया।

जिस मौके पर पूर्व विधायक सरेनी अशोक कुमार सिंह, राम-लखन सिंह, लक्ष्मण सिंह गौतमन खेड़ा, हरिशंकर सिंह,नारेन्द्र सिंह, सन्तोष कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविन्द पुर, मंडल संयोजक लखनऊ, राजेश कुमार, कमलेश कुमार प्रवक्ता इन्टर कालेज उन्नाव, रिंकू सिंह, मोहन सिंह शिव बालक सिंह, सुजीत कुमार गौतम,प्रयाग सिंह, मुन्ना सिंह,कमलेन्द्र कुमार उर्फ रिंकू सिंह आदि तमाम लोगों की मौजूदगी में येह विशाल दंगल दिनांक 1/09/2025 को शाम साढ़े सात बजे तक चला।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!