E-PaperNew LookPolice Good WorkReviewsक़ानूनी जानकारीटॉप न्यूज़तकनीकीबिहारलोकल न्यूज़समीक्षा
Trending

अपराध गोष्ठी: बीते अगस्त माह में बगहा पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, 343 गिरफ्तार, 13 को मिली सजा।

एसपी ने जन्माष्टमी पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी गणेश चतुर्थी के अवसर पर हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का दिया निर्देश।

अपराध गोष्ठी: बीते अगस्त माह में बगहा पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, 343 गिरफ्तार, 13 को मिली सजा।

एसपी ने जन्माष्टमी पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी गणेश चतुर्थी के अवसर पर हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का दिया निर्देश।

अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

बिग अपडेट,बगहा। पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस जिला बगहा के पुलिस सभागार में अगस्त 2026 की जिला स्तरीय मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक अंचल, थानाध्यक्ष एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए।अपराध गोष्ठी में एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित कांडों का ससमय निष्पादन करने, नियमित गश्ती की समीक्षा करने, वाहन जांच एवं निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन के मामलों का समय पर निष्पादन करने, अवैध बालू खनन एवं कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार छापेमारी करने तथा डायल-112 और सीसीटीएनएस से संबंधित कार्यों को प्रभावी बनाने को कहा गया।एसपी ने जन्माष्टमी पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी गणेश चतुर्थी के अवसर पर हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मद्यनिषेध अभियान के तहत लगातार छापेमारी करने को भी कहा गया। बैठक में अगस्त माह में थाना स्तर पर किए गए विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। वारंट के निष्पादन, बालू खनन के विरुद्ध कार्रवाई, गश्ती एवं लंबित कांडों के निष्पादन सहित अन्य बिंदुओं पर सभी थानों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया।उन्होंने बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देशानुसार पुलिस जिला बगहा में संचालित पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) अभियान की भी समीक्षा की गई। एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अगस्त 2026 में बगहा पुलिस जिले में विभिन्न मामलों में कुल 343 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। इनमें कांडों में 119 तथा वारंट के मामलों में 224 गिरफ्तारियां शामिल हैं। विभिन्न मामलों में 13 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई, जिसमें हत्या के दो, उत्पाद के दो, हत्या के प्रयास के दो और विविध मामलों के सात अभियुक्त शामिल हैं।बीते अगस्त माह में वाहन जांच के दौरान कुल 16 लाख 36 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान देशी एवं विदेशी शराब की कुल 1,448.34 लीटर बरामदगी की। वहीं, वारंट के निष्पादन में 397 बीडब्ल्यू, 567 एनबीडब्ल्यू एवं 121 कुर्की की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 1,724.85 लीटर शराब का विनष्टीकरण भी किया गया।मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा निहार भूषण, बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत, वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एससी/एसटी थानाध्यक्ष वंदना कुमारी, महिला थानाध्यक्ष रूबी कुमारी, चौतरवा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, नौरंगिया थानाध्यक्ष अनुज कुमार, साईबर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!