शहरी पीएचसी में पांच दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को लेकर किया गया बैठक,दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश।
शहरी पीएचसी में पांच दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को लेकर किया गया बैठक,दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश।
—- शहरी क्षेत्र में 12 से 16 अक्टूबर तक पल्स पोलियो टीकाकरण चलेगा अभियान
बगहा।शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा-02 के प्रांगण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजेश सिंह नीरज की अध्यक्षता में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर पर्यवेक्षकों और टीकाकर्मियों के साथ एक बैठक की गई।बैठक में सभी पर्यवेक्षक और टीकाकर्मियों को पल्स पोलियो अभियान को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।बैठकर में चिकित्सा पदाधिकारी सह आरआई नोडल पदाधिकारी अरशद कमाल,डॉ. रणवीर सिंह, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर रजनीश कुमार एवं यूनिसेफ के बीएमसी सूरज कुमार द्वारा पर्यवेक्षक एवं टीकाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।आपको बता दें कि 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक पांच दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलेगा। जिसमें जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाया जाएगा।शहरी पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अरशद कमाल, डॉ० रणवीर सिंह ने बताया कि बैठक में पर्यवेक्षक एवं टीकाकर्मियों को पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों, टीम गठन और 0-5 वर्ष के बच्चों तक पहुँचने के महत्व पर विस्तृत चर्चा हुई, ताकि 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक पांच दिवसीय पोलियो के उन्मूलन में सफलता मिल सके।उन्होंने बताया कि बैठक में पर्यवेक्षकों और टीकाकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया, साथ ही शहरी पीएचसी अंतर्गत क्षेत्रों के घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की प्रक्रिया पर जोर दिया गया। इसके साथ अर्बन पीएचसी द्वारा पल्स पोलियो अभियान के बारे में वृहत प्रचार-प्रसार कराकर लोगों को अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जागरूक किया जाएगा।मौके पर एएनएम,आशा फैसिलेटर ,आशा, टीकाकर्मी आदि उपस्थित थे।



