बगहा में 68 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन गिरफ्तार ।
उत्पाद विभाग की टीम ने धनहा पुल चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक चारपहिया वाहन से करीब 68 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की
बगहा में 68 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन गिरफ्तार ।
उत्पाद विभाग की टीम ने धनहा पुल चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक चारपहिया वाहन से करीब 68 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।
बगहा से रोहित कुमार की खास रिपोर्ट
बिहार डेस्क,बगहा। मध्य निषेध उत्पाद थाना, बगहा की टीम ने गुरुवार की रात बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा पुल चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक चारपहिया वाहन से करीब 68 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब को वाहन में बनाए गए गुप्त तहखाने में छिपाकर रखा गया था। मामले में पुलिस ने दो पुरुषों समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है।मध्य निषेध पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि धनहा चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन में बनाए गए गुप्त तहखाने से करीब 68 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में वाहन चालक अवध किशोर पांडे, पिता राधेश्याम पांडे, थाना तरबगंज, जिला उत्तर प्रदेश; संजीव कुमार, पिता शत्रुघ्न राउत, थाना बथनाहा, जिला सीतामढ़ी तथा एक महिला शामिल है। महिला सीतामढ़ी की रहने वाली बताई गई है।मध्य निषेध उत्पाद थाना की पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




