बगहा पुलिस सख्त:19 अभियुक्त गिरफ्तार,3.1 किलोग्राम व 35.5 लीटर चुलाई शराब समेत 02 मोटरसाईकिल,01 ई रिक्शा, 01 बालू लदा हुआ ट्रैक्टर जब्त।
बगहा पुलिस सख्त:19 अभियुक्त गिरफ्तार,3.1 किलोग्राम व 35.5 लीटर चुलाई शराब समेत 02 मोटरसाईकिल,01 ई रिक्शा, 01 बालू लदा हुआ ट्रैक्टर जब्त।
बिहार डेस्क,बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटों में 19 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल 51 वारंट का निष्पादन किया गया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जेल भेजे गए अभियुक्तों की संख्या 19 हैं। जिसमें शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 02, शराब के सेवन में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 03,एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 02,अन्य कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 03,वारंट में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 09 की हुई हैं।इसके साथ 35.5 लीटर चुलाई शराब व 3.1 किलोग्राम गांजा समेत 02 मोटरसाईकिल,01 ई रिक्शा, 01 बालू लदा हुआ ट्रैक्टर जब्त किया गया है।एसपी ने आगे बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जांच किए गए वाहनों की कुल संख्या 854,शमन राशि 02,89,500 रूपये हैं।मंगलवार को बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर बगहा पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु बगहा पुलिस द्वारा आवागमन वाले दो पहिया,चार पहिया वाहनों की सघन जांच पड़ताल की गई।इसके साथ ही बगहा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंको की सुरक्षा,अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक रोकथाम के दृष्टिकोण से बैंकों का निरीक्षण बगहा पुलिस के द्वारा किया गया।
