आगामी विधानसभा चुनाव 2025:भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने जनसंपर्क कर लिया मतदाताओं का आशीर्वाद, मांगा समर्थन
आगामी विधानसभा चुनाव 2025:भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने जनसंपर्क कर लिया मतदाताओं का आशीर्वाद, मांगा समर्थन






बिहार डेस्क,बगहा।आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर 04 बगहा विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को मतदान होना है। वहीं अपने-अपने प्रत्याशी के साथ समर्थक जोर-शोर से वोटरों को जागने का प्रयास कर रहे हैं ताकि अपने-अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो सके. इधर, चार दिन से बारिश भी अपना रूप दिखा रही है, बावजूद प्रत्याशी व उनके समर्थक अपने प्रचार अभियान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में 04 बगहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बगहा नगर के विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाया।भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने बगहा नगर के वार्ड नंबर 1 और 2 के काली स्थान, मलकौली,चौरसिया चौक,पटखौली,दलित बस्ती,चौरसियापट्टी मुहल्ला, ब्रह्मस्थान और सिनेमा चौक का भ्रमण किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया और जनता से संवाद कर अपने विकास कार्यों का ब्योरा पेश किया और समर्थन की अपील की। भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने दावा किया कि उनकी पहल से बगहा के विकास की नई कहानी लिखी गई है,एनडीए सरकार हर घर तक सुविधा और हर दिल में विश्वास का संदेश दिया है।


