CrimeE-PaperPolice Good Workबिहारलोकल न्यूज़समस्या
Trending

गोबर्धना थाना क्षेत्र:चार वर्ष के नाबालिग से अनैतिक संबंध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार 

गोबर्धना थाना क्षेत्र:चार वर्ष के नाबालिग से अनैतिक संबंध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।

बगहा/गोबर्धना।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत गोबर्धना थाना क्षेत्र में बीते 06 जून 2026 को एक मामला प्रकाश में आया हैं जिसमें एक 4 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ 19 वर्षीय युवक द्वारा अनैतिक संबंध बनाए जाने की घटना सामने आई हैं।मामला संज्ञान में आने के बाद स्थानीय गोवर्धना पुलिस द्वारा गोबर्धना थाना कांड संख्या-39/26, दिनांक 06.06.2026 के तहत पोक्सो अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कुमार कौशल के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर रागिनी कुमारी के नेतृत्व में गोबर्धना थानाध्यक्ष जय कुमार द्वारा मामला दर्ज करने के उपरांत कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रूपेश कुमार, पिता- लालबाबू चौधरी, निवासी- बगही सखुआनी, थाना- गोबर्धना को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित वर्तमान में बेतिया में ईलाजरत है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वही छापामारी दल में गोवर्धना थानाध्यक्ष जय कुमार,पु०अ०नि० पवन कुमार गश्ती दल के अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। गोवर्धना पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!