बगहा भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, दूसरी बार बगहा विधायक बने राम सिंह एवं रामनगर के नवनिर्वाचित विधायक नंदकिशोर राम का जोरदार स्वागत अभिनंदन हुआ।
बगहा भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, दूसरी बार बगहा विधायक बने राम सिंह एवं रामनगर के नवनिर्वाचित विधायक नंदकिशोर राम का जोरदार स्वागत अभिनंदन हुआ।
भास्कर दिवाकर।
बगहा।04 बगहा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत बगहा नगर के बॉम्बे बाज़ार,गांधी चौक, पटखौली और मलकौली में एनडीए के दूसरी बार विजयी प्रत्याशी राम सिंह के प्रचंड जीत पर स्थानीय जन-समुदाय एवं कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया।केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे को मलकौली में कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक लड्डू-तौल कर अपनी खुशी व्यक्त की।केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने
इस ऐतिहासिक जनसमर्थन के लिए बगहा की जनता का हृदय से आभार किया साथ ही उन्होंने कहा कि बगहा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राम सिंह आप जनसेवा और विकास के अपने संकल्प को इसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएँ, यही शुभकामना है।इसके साथ ही
बगहा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे,बगहा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने राम सिंह एवं नवनिर्वाचित रामनगर विधायक नन्दकिशोर राम का गर्मजोशी के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।भाजपा कार्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे,बगहा विधायक राम सिंह और रामनगर विधायक नंदकिशोर राम ने एनडीए कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का धन्यवाद किया।कार्यक्रम में भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी रही।मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत कुमार लल्ला,जदयू जिलाध्यक्ष व एमएलसी भीष्म साहनी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राजेश सिंह और जदयू नेता राकेश सिंह,दयाशंकर सिंह सहित एनडीए के कई स्थानीय नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी पर जनता ने पूरा भरोसा जताया है। जनता ने एनडीए को बड़ी जीत दिलाई है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा 2005 से 2030 तक डबल इंजन सरकार बिहार के विकास को समर्पित है और यह जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली जीते, बिहार जीते,अब पश्चिम बंगाल की बारी है।मुख्यमंत्री पद को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री से पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा 2020 में भी भाजपा एनडीए की सबसे बड़ी दल थी। सभी एनडीए दल मिलकर बैठक करेंगे और सामूहिक निर्णय लेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दूबे ने कहा कि पश्चिम चंपारण जिले की 9 सीटों में से 7 पर एनडीए को प्रचंड जीत मिली है, जबकि दो सीटें वाल्मीकिनगर, चनपटिया कम अंतर से हारी हैं। इन दोनों सीटों पर हार के कारणों की भी जांच एवं समीक्षा की जाएगी।बगहा से दूसरी बार विधायक बने राम सिंह ने कहा कि बगहा विधानसभा क्षेत्र की समय जनता ने दूसरी बार मुझ पर भरोसा जताया है, मैं इस भरोसे को विकास कार्यों के माध्यम से पूरा करूंगा।क्षेत्र के अधूरे कार्यों को गति देने का काम करूंगा। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक नंदकिशोर राम ने कहा कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र के जनता जनार्दन का इस आशीर्वाद एवं स्नेह के लिए सदैव आभारी रहूंगा।रामनगर विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं पर ध्यान देने के साथ उसका समाधान कराने का प्रयासरत रहूंगा और जनता की उम्मीदों के अनुरूप काम करने का कार्य करूंगा। दोन क्षेत्र के बारे में सवाल पूछे जाने पर रामनगर विधायक ने कहा कि इस संदर्भ में राज्य और केंद्रीय स्तर पर समस्याओं को रखा गया और इसका उचित समाधान कराया जाएगा।


